Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

बरसाती मेंढक ज्यादा तेज भागते हैं,प्रदेश अध्य वीडी शर्मा ने कांग्रेस नेताओं पर कसा तंज,कहा 99वे सीटें मिलने से भाग रहे तेज

Aug 29, 2024 2 min read
बरसाती मेंढक ज्यादा तेज भागते हैं,प्रदेश अध्य वीडी शर्मा ने कांग्रेस नेताओं पर कसा तंज,कहा 99वे सीटें मिलने से भाग रहे तेज
ADVERTISEMENT
Font Size:

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कांग्रेस पर करारा प्रहार करते हुए उनके खिलाफ कई बातें कहीं हैं| प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस को इस बार कुछ और सीटें मिल गई हैं जिससे उसके कुछ नेता जैसे राहुल गांधी और कुछ अन्य कांग्रेस नेता ज्यादा उत्साहित नजर आ रहे हैं| जिनकी तुलना प्रदेश अध्यक्ष ने बरसाती मेढ़क से की है| प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बरसात में पानी के बुलबुले बड़ी तेजी से निकलते हैं और फिर उनका हश्र क्या होता है यह सभी लोग जानते हैं| प्रदेश अध्यक्ष यहीं नहीं रुके उन्होने यह भी कहा कि बरसाती मेढ़क भी तेज भागते हैं और फिर जैसे ही बरसात खत्म होती है उसके बाद उनका हश्र सभी लोग जानते हैं| बीजेपी अध्यक्ष ने कांग्रेस नेताओं को चेताते हुए कहा कि वो बरसाती मेढक की तरह भाग रहे हैं और ऐसे मेढ़कों से भाजपा के कार्यकर्ताओं को सतर्क रहना है| गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी एक सितंबर से सदस्यता महाअभियान का आगाज करने जा रही है लिहाजा कार्यकर्ताओं को लगातार प्रोत्साहित करने का प्रयास किया जा रहा है| भाजपा के कार्यकर्ताओं की कार्यशाला का भी आयोजन किया जा रहा है जिसको लेकर बीजेपी अध्यक्ष ने कहा है कि अति उत्साहित होकर काम नहीं करना है बल्कि पूरी क्षमता और ताकत के साथ सदस्यता अभियान के लिए काम करना है और अगर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सही प्लान बना लिया तो लक्ष्य पाना कोई बड़ा काम नहीं है|

ADVERTISEMENT

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT
बरसाती मेंढक ज्यादा तेज भागते हैं,प्रदेश अध्य वीडी शर्मा ने कांग्रेस नेताओं पर कसा तंज,कहा 99वे सीटें मिलने से भाग रहे तेज | मुखबिर MP