राजेन्द्र शुक्ला को पता नहीं चला मोदी मंच पर आ गए,आखिर इतनी ‘टेंशन’ में क्यों हैं राजेन्द्र शुक्ला पढ़िए पूरी खबर

मप्र की राजनीति में इन दिनों अंदरखाने बहुत कुछ पक रहा है। कहते हैं तूफान आने से पहले सन्नाटा पसरा होता है कुछ ऐसा ही हाल एमपी की सरकार में और संगठन में देखने को मिल रहा है। जहां अंदर-ही अंदर बहुत कुछ पक रहा है जिसकी खुशबू अब धीरे-धीरे बाहर आने लगी है। बहुत कुछ तो पंचमढ़ी में होने वाले तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के बाद देखने को मिलेगा ही लेकिन उससे पहले शनिवार को भोपाल के जंबूरी मैदान में आयोजित नारी सशक्तिकरण महासम्मेलन में जो देखने को मिला वो आश्चर्य में डालने वाला था। पीएम मोदी मंच पर आए और सभी नेताओं के हाथ में तिरंगा था। मोदी को देख कर सभी लोगों ने तिरंगा ऊपर किया और उसे हवा में लहराने लगे। लेकिन वहीं पर खड़े प्रदेश के डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ला किसी चिंता में नजर आए। वो अपनी टेंशन में इतने लीन थे कि उन्हे पता ही नहीं चला कि मंच पर प्रधानमंत्री आ गए हैं। सभी नेता जब हवा में ध्वज लहरा रहे थे तो राजेन्द्र शुक्ला हाथ में ध्वज लिए और उसे नीचे की तरफ किए खड़े थे। आखिर में उन्ही की सरकार में मंत्री प्रहलाद पटेल ने उन्हे देखा और उनके पास जाकर कहा कि प्रधानमंत्री जी आ चुके हैं आप क्या कर रहे हैं। जब प्रहलाद पटेल ने उन्हे पकड़ कर झकझोरा तब उनका हाथ भी हवा की तरफ गया। मतलब साफ है कि उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला इन दिनों टेंशन में हैं। वो टेंशन कौन सी हो सकती है इसकी जानकारी तो वही दे सकते हैं लेकिन जिस प्रकार से प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के दौरान राजेन्द्र शुक्ला के माथे पर चिंता की लकीरें दिख रही थीं वो साफ बता रही थीं कि यह तूफान से पहले की शांति है जिसके कारण वो काफी चिंतित हैं। दरअसल जिस प्रकार से इन दिनों भाजपा सरकार और संगठन में स्थितियां निर्मित हो रही हैं उसका असर अलग-अलग नेताओं की राजनीति पर पड़ रहा है और उस टेंशन को नेता अपनी झूठी मुस्कान के पीछे छुपाने का प्रयास तो करते हैं लेकिन कई बार वो जनता के सामने आ ही जाता है।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?गोली का जवाब 'गोले' से देंगे,'सिंदूर' देश का गौरव है और बेटियां शक्ति का स्वरुप हैंःपढिए मुखबिर पर पूरी खबर
ज्ञान पंडितों की नई भविष्यवाणी,जून के महीने में भाजपा में होगा बड़ा बदलाव कई लोगों पर गिरेगी गाज पढ़िए मुखबिर पर पूरी खबर
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

नए साल में शासकीय कर्मचारियों को सीएम मोहन यादव की सौगात,पहली तारीख को मिलेगा वेतन
30/12/2023
शासकीय कर्मचारियों को 4% डीए की जल्द मिलेगी सौगात,सीएम यादव जल्द करेंगे घोषणा
1/1/2024
शासकीय कर्मचारियों का मनचाही जगह पर होगा तबादला,वेतन विसंगति दूर करने पर भी सीएम का जोर
29/7/2024