ज्ञान पंडितों की नई भविष्यवाणी,जून के महीने में भाजपा में होगा बड़ा बदलाव कई लोगों पर गिरेगी गाज पढ़िए मुखबिर पर पूरी खबर

मध्य प्रदेश भाजपा इन दिनों अक्शर चर्चा के केन्द्र में रहती है। दरअसल भारतीय जनता पार्टी में केन्द्र और प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव होना था लेकिन पहलगांव हमले के कारण राष्ट्रीय और प्रदेश अध्यक्षों के निर्वाचन को अस्थाई रुप से स्थगित कर दिया गया था। अब भाजपा का पचमढ़ी में 14 से 16 जून तक तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित होने जा रहा है जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और फिर केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहुंच रहे हैं। इस बीच प्रदेश के जो ज्ञान पंडित हैं उन्होने नए कयास लगाने शुरु कर दिया है। पिछले तीन दिनों से सोशल मीडिया में लगातार इन बातों की खबर को हवा दी जा रही है कि जून के महीने में भाजपा में बड़ा फेरबदल होने जा रहा है। इन्ही ज्ञान पंडितों ने पिछले तीन महीने से इसी प्रकार की भविष्यवाणी की लेकिन तीन महीने के अंतराल में अभी तक भाजपा में किसी प्रकार का कोई बदलाव नहीं हुआ है। लेकिन भोपाल के ज्ञान पंडित हैं कि अपनी पिछली भविष्यवाणी को तत्काल प्रभाव से भूल जाते हैं और नई भविष्यवाणीं करने में जरा भी देरी नहीं करते। इन ज्ञान पंडितों की विशेषता यह है कि ये जब बात करते हैं तो पूर आत्म विश्वास के साथ बात करते हैं और जो सुनने वाले लोग हैं वो भी इनकी बातों को माने बगैर नहीं रहते। दरअसल जब ये ज्ञान पंडित बात करते हैं तो वो दिल्ली के अपने सूत्रों का बगैर नाम लिए उनका उल्लेख करते हैं। बात ऐसे करते हैं जैसे कि अमित शाह अथवा जेपी नड्डा से उनकी सीधे बात हुई है और उसके आधार पर ही वो अपनी भविष्यवाणी कर रहे हैं। जिन से वो बात करते हैं उनके पास बात को मानने के अलावा कोई और चारा भी नहीं होता है। क्योंकि डूबते हुए लोगों को तिनका ही सहारा होता है लिहाजा लोगों को लगता है कि पिछली नहीं तो हो सकता है इस बार इनकी जानकारी सही हो। इन जानकारियों के आधार पर ही सुनने वाले अपने नए सपने संजोने लगते हैं। मजे की बात यह है कि यह सभी भविष्य वक्ता प्रदेश अध्यक्ष के आसपास ही बैठे मिलेंगे और जैसे ही बाहर निकलेंगे तो उनके खिलाफ भविष्यवाणी देना शुरु कर देते हैं। ये कहने से भी गुरेज नहीं करते कि इन अध्यक्ष का कार्यकाल सबसे खराब रहा है। लेकिन जब तक वो प्रदेश अध्यक्ष के पास रहेंगे तो यही कहेंगे कि भाई साहब क्या कार्यकाल रहा है आपका। सिवाय सफलता के आपके कार्यकाल में कोई नाकामी नहीं है। अब उस समय का इंतजार है जब इन भविष्य वक्ताओं की बात सही होगी अथवा पूर्व की तरह ही फिर इनकी भविष्यवाणी गलत साबित होगी इसका इंतजार रहेगा।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?राजेन्द्र शुक्ला को पता नहीं चला मोदी मंच पर आ गए,आखिर इतनी ‘टेंशन’ में क्यों हैं राजेन्द्र शुक्ला पढ़िए पूरी खबर
‘स्लीपर सेल’ की तलाश करेगी कांग्रेस,राहुल गांधी के नेतृत्व में ‘जयचंद और विभीषणों’ को तलाशने का होगा काम
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

नए साल में शासकीय कर्मचारियों को सीएम मोहन यादव की सौगात,पहली तारीख को मिलेगा वेतन
30/12/2023
शासकीय कर्मचारियों को 4% डीए की जल्द मिलेगी सौगात,सीएम यादव जल्द करेंगे घोषणा
1/1/2024
शासकीय कर्मचारियों का मनचाही जगह पर होगा तबादला,वेतन विसंगति दूर करने पर भी सीएम का जोर
29/7/2024