‘स्लीपर सेल’ की तलाश करेगी कांग्रेस,राहुल गांधी के नेतृत्व में ‘जयचंद और विभीषणों’ को तलाशने का होगा काम

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी की तरफ से संगठन सृजन अभियान का आगाज होने जा रहा है। अभियान का आगाज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी करेंगे। उससे पहले पार्टी में स्लीपर सेल के रुप में तैनात फूल छाप कांग्रेसियों की तलाश की जाएगी। दरअसल कांग्रेस नेताओं का मानना है कि पार्टी में बड़ी संख्या में भाजपा ने अपने स्लीपर सेल तैनात कर रखे हैं जिसके कारण ऐन चुनाव के समय वो पार्टी के लिए दिक्कत खड़ी करते हैं। और पार्टी में उनके कारण भगदड़ की स्थिति बन जाती है। गौरतलब है कि संगठन सृजन अभियान चला कर कांग्रेस पार्टी मिशन 2028 की तैयारियों को अंजाम देना चाहती है पार्टी चाहती है कि अगले चुनाव में कांग्रेस का संगठन सशक्त रहे जिससे वो भारतीय जनता पार्टी के सामने चुनौतियां पेश कर पाएं। लिहाजा पार्टी में इमानदार नेताओं की पहचान कर उनको प्रमुख पदों पर बैठाया जाए जिससे वो पार्टी के लिए मेहनत करें और पार्टी का संगठन एक बार फिर मजबूत हो पाए। दरअसल विधानसभा चुनाव और फिर लोकसभा चुनाव में मप्र कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा था जिसके बाद पार्टी में समीक्षाओं का दौर शुरु हुआ तो पता चला था कि संगठन की ओर से कार्यकर्ताओं को ज्यादा महत्व नहीं मिलने के कारण कार्यकर्ताओं ने चुनाव में मेहनत नहीं किया और उसका नतीजा करारी हार के रुप में निकला है। इसी लिए अब कांग्रेस पार्टी ‘जय चंदों और विभीषणों’ की तलाश करना चाहती है। संगठन सृजन अभियान के दौरान पार्टी के पर्यवेक्षक जब अलग-अलग जिलों में जाएंगे तो वो न सिर्फ पार्टी के इमानदार कार्यकर्ताओं को चिन्हित करने का काम करेंगे बल्कि वो यह भी पता करेंगे कि स्लीपर सेल के रुप में पार्टी में कौन कार्यकर्ता और पदाधिकारी काम कर रहे हैं जिनके कारण पार्टी को नुकसान उठाना पड़ रहा है।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?ज्ञान पंडितों की नई भविष्यवाणी,जून के महीने में भाजपा में होगा बड़ा बदलाव कई लोगों पर गिरेगी गाज पढ़िए मुखबिर पर पूरी खबर
पचमढ़ी में ही क्यों हो रही है कैबिनेट बैठक,क्या है सरकार का मक्सद पढ़िए मुखबिर
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

हर पंचायत में वालेंटियर तैनात करेगी सरकार,फसलों का मुआबजा पटवारी नहीं वालेंटियर करेगा तय,भाजपा का वोट बैंक होगा मजबूत
6/8/2024
पंचायत सचिवों के लिए बड़ी खबर,अब अन्य जिलों में भी मिलेगी स्वजनों को अनुकंपा नियुक्ति,नियम में होगा संशोधन
22/5/2024
4% डीए देने का ऐलान,शासकीय कर्मचारियों को मिला तोहफा,चार फीसदी बढ़ा डीए,सीएम यादव ने की घोषणा
28/10/2024