विकास के यज्ञ के रूप में हो रही रीजनल कॉन्क्लेव,सीएम मोहन यादव का बयान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि औद्योगिकीकरण की दिशा में हम लगातार काम कर रहे हैं, संभागों में जाकर निवेश को लेकर रीजनल कॉन्क्लेव कर रहे हैं, जिसका प्रतिसाद बहुत अच्छा मिल रहा है। रीजनल कॉन्क्लेव प्रदेश में निरंतर होंगी। रोजगार की दृष्टि से निवेशकों से उत्साहजनक परिणाम मिल रहे हैं। संभागों में आयोजित रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव को एक तरह से विकास के यज्ञ के रूप देखा जा रहा है। लगातार कई देशों के निवेशक और देश के उद्योगपति बड़े पैमाने पर निवेश के उद्देश्य से आ रहे हैं। पहले उज्जैन फिर जबलपुर में यह आयोजन सफल रहे। बुधवार 28 अगस्त को ग्वालियर में रीजनल इंडस्ट्रीज कॉन्क्लेव हो रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मीडिया से चर्चा में कहा कि ग्लोबल इंवेस्टर समिट फरवरी 2025 में भोपाल में होगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि औद्योगीकरण की दिशा में हम लगातार काम कर रहे हैं, खासकर विभिन्न संभाग में जाकर निवेश को लेकर रीजनल कॉन्क्लेव कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसके बाद रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव सागर और रीवा में होगी।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?निष्कृय कांग्रेस में आंदोलन से जान फूंकने की तैयारी,अगले कुछ दिनों में सरकार के खिलाफ कांग्रेस करेगी लगातार आंदोलन
हारे हुए 15 हजार बूथों पर 200-200 सदस्य बनाने का भाजपा ने रखा लक्ष्य,दो सितंबर को पीएम मोदी बनेंगे पहले सदस्य
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

अधिकारियों कर्मचारियों को डीए देने से पहले रिटायरमेंट के बाद राहत देने के मूड में मोहन सरकार
4/2/2024
सीएम मोहन यादव ने शासकीय सेवकों के डीए की मंगाई फाइल,मिल सकती है खुशखबरी
9/3/2024
प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों को अचार संहिता लगने से पहले मिलेगा डीए,सरकार ने बनाई कार्ययोजना
1/3/2024