Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

हारे हुए 15 हजार बूथों पर 200-200 सदस्य बनाने का भाजपा ने रखा लक्ष्य,दो सितंबर को पीएम मोदी बनेंगे पहले सदस्य

Aug 28, 2024 2 min read
हारे हुए 15 हजार बूथों पर 200-200 सदस्य बनाने का भाजपा ने रखा लक्ष्य,दो सितंबर को पीएम मोदी बनेंगे पहले सदस्य
ADVERTISEMENT
Font Size:

दो सितंबर से शुरु हो रहे भाजपा के महा सदस्यता अभियान को लेकर मप्र भाजपा की तरफ से लक्ष्य निर्धारित कर दिया गया है। भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित सातों मोर्चों की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने मोर्चा पदाधिकारियों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि विधानसभा और लोकसभा चुनाव में सातों मोर्चों के कार्यकर्ताओं की मेहन का ही फल है कि पहले विधानसभा और फिल लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने इतनी बड़ी जीत दर्ज की है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अगर हर कार्यकर्ता खुद के लिए लक्ष्य निर्धारित कर ले तो डेढ़ करोड़ के लक्ष्य से भी आगे जाया जा सकता है। बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि 15 हजार ऐसे बूथ हैं जिनमें भाजपा हारी थी लिहाजा ऐसे बूथों पर भारतीय जनता पार्टी को हर बूथ पर 200-200 कार्यकर्ता बनाना है। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने विपक्षियों पर बिना नाम लिए निशाना साधा और कहा कि बरसाती मेढक बारिश में तेज भागने लगते हैं लेकिन भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता ऐसा है जो पूरे पांच साल तक मेहनत करता रहता है। प्रदेश अध्यक्ष ने साफ शब्दों में कहा कि दो तारीख को ही पांच लाख सदस्य बनाए जाने हैं। इसके अलावा बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि प्लानिंग बहुत जरुरी है। भाजपा का कार्यकर्ता अगर चाह ले तो दौ सौ ही नहीं 500 से भी ज्यादा सदस्य बनाए जा सकते हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने सभी मोर्चा प्रभारियों को कहा कि एक सितंबर को वो बैठक कर सदस्यता अभियान के लिए रणनीति तैयार कर लें। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने अंत में सभी कार्यकर्ताओं से हाथ ऊपर करवाते हुए संकल्प दिलाया कि सभी अपनी पूरी क्षमता के साथ सदस्यता अभियान के लक्ष्य को पूरा करेंगे। एक सितंसर को सभी जिलों में संयुक्त रुप से मोर्चा और प्रकोष्ठों की बैठक आयोजित की जाएगी। दो सितंबर को सबसे पहले पीएम मोदी सदस्यता लेंगे और फिर भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इसके बाद तीन सितंबर को प्रदेश भाजपा के सदस्यता अभियान का आगाज होगा जिसमें सबसे पहला सदस्य डॉ. मोहन यादव और दूसरा सदस्य प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा को बनाया जाएगा। दोनों की सदस्यता के बाद पार्टी के अन्य पदाधिकारियों की सदस्यता का सिलसिला शुरु होगा।

ADVERTISEMENT

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT
हारे हुए 15 हजार बूथों पर 200-200 सदस्य बनाने का भाजपा ने रखा लक्ष्य,दो सितंबर को पीएम मोदी बनेंगे पहले सदस्य | मुखबिर MP