Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
खेल

रोहित और कोहली ने कहा अलविदा,अब T20 फॉर्मेट में नहीं दिखेंगे दोनो महान खिलाड़ी

Jun 29, 2024 2 min read
रोहित और कोहली ने कहा अलविदा,अब T20 फॉर्मेट में नहीं दिखेंगे दोनो महान खिलाड़ी
ADVERTISEMENT
Font Size:

साल 2007 के बाद दूसरा T20 वर्ल्ड कप फाइनल जीतने के बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास ले लिया। रोहित ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'यह मेरा आखिरी गेम था। अलविदा कहने का इससे बेहतर समय नहीं हो सकता। मैं यह (ट्रॉफी) बहुत चाहता था। इसे शब्दों में बयां करना बहुत मुश्किल है।' वहीं फाइनल में मिली जीत के बाद विराट ने कहा, 'यह मेरा आखिरी टी-20 मैच था, इसलिए उसी तरह खेला। अब नई जनरेशन बागडोर संभाले।' कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ फाइनल में 76 रन बनाए, इस प्रदर्शन के लिए वह प्लेयर ऑफ द मैच भी बने। 

ADVERTISEMENT

रोहित टी-20 इंटरनेशनल के टॉप स्कोरर

रोहित ने टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में विराट के बाद सबसे ज्यादा 1,220 रन बनाए हैं। उन्होंने भारत के लिए 159 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। इसमें 32.05 की औसत और 140.89 की स्ट्राइक रेट से 4,231 रन बनाए हैं। इस दौरान 5 शतक और 32 अर्धशतक लगाए हैं। 

ADVERTISEMENT

टी-20 वर्ल्ड कप में कोहली टॉप स्कोरर

कोहली के नाम टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा 1,292 रन बनाने का रिकॉर्ड है। उन्होंने भारत के लिए 125 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। इसमें 48.69 की औसत और 137.04 की स्ट्राइक रेट से 4,188 रन बनाए हैं। कोहली ने अपने टी-20 इंटरनेशनल करियर में 39 फिफ्टी प्लस स्कोर बनाए हैं, जो सबसे ज्यादा है।

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT
रोहित और कोहली ने कहा अलविदा,अब T20 फॉर्मेट में नहीं दिखेंगे दोनो महान खिलाड़ी | मुखबिर MP