Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

एसआई ने सिपाही की पत्नी से की छेड़खानी घर पर अकेला देख हाथ पकड़ा और की अश्लील हरकत

May 1, 2026 2 min read
एसआई ने सिपाही की पत्नी से की छेड़खानी घर पर अकेला देख हाथ पकड़ा और की अश्लील हरकत
ADVERTISEMENT
Font Size:

भोपाल के कमलानगर थाने में अजीबो गरीब मामला सामने आया है जहां पर एक सब इंस्पेक्टर ने अपने ही विभाग में पदस्थ सिपाही की पत्नी से छेड़छाड़ करने का प्रयास किया है। आरोपी एसआई सिपाही के घर पर उस वक्त पहुंचा जब सिपाही घर पर नहीं था और उसकी पत्नी अकेली थी। एसआई घर में फर्नीचर देखने के बहाने घुसा। एसआई जैसे ही घर में दाखिल हुआ तो वो सिपाही की पत्नी से अश्लील तरीके से बात करने लगा। इतना ही नहीं उसने सिपाही की पत्नी का हाथ पकड़ लिया। सिपाही की पत्नी ने विरोध किया तो एसआई ने हड़बड़ा कर सिपाही के घर से निकलते हुए समझाइश दी और मामले की जानकारी किसी को नहीं देने का दबाव बनाने का प्रयास किया। आरोपी के घर से निकलते ही पीड़िता ने मामले की जानकारी पड़ोसी को दी और पति को फोन करके सारी जानकारी दी। आनन-फानन में घर पहुंचे सिपाही ने मामले की शिकायत कमलानगर थाने में की है जिसके बाद पुलिस ने छेड़खानी की शिकायत दर्ज कर ली है। सब इंस्पेक्टर भी पड़ोस में ही रहता है जो पुलिस मुख्यालय में पदस्थ हैं। पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज जरुर कर लिया गया है कि आरोपी के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। पुलिस भी सोच में है क्योंकि आरोपी और पीड़ित दोनों ही पुलिस विभाग में हैं। घटना के बाद पीड़ित महिला काफी डरी और सहमी है। अब सवाल इस बात का उठता है कि जब रक्षक ही भक्षक बन जाएंगे तो जनता किसके ऊपर विश्वास करेगी। जिस प्रकार से सब इंस्पेक्टर ने अपने ही विभाग में तैनात सिपाही की पत्नी के साथ हरकत करने की कोशिश की उससे पुलिस की नीयति पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं।

ADVERTISEMENT

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT
एसआई ने सिपाही की पत्नी से की छेड़खानी घर पर अकेला देख हाथ पकड़ा और की अश्लील हरकत | मुखबिर MP