Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

'भगवान' की भूमिका निभाते हैं संघ के प्रचारक,सीएम मोहन यादव का बड़ा बयान

Aug 16, 2025 2 min read
'भगवान' की भूमिका निभाते हैं संघ के प्रचारक,सीएम मोहन यादव का बड़ा बयान
ADVERTISEMENT
Font Size:

कुशाभाऊ ठाकरे की जन्म जयंती के मौके पर सीएम मोहन यादव ने उनके योगदान को याद करते हुए बड़ा बयान दिया है। सीएम मोहन यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज जहां भी है उसका श्रेय संघ प्रचारकों को जाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि संघ प्रचारक पीछे रह कर पर्दे के पीछे जो काम करते हैं वो नतीजों के रुप में दिखता है और भाजपा की सरकार न सिर्फ राज्यों में बल्कि केन्द्र में भी बनती है। मोहन यादव ने कहा कि बगैर किसी उम्मीद और कोई श्रेय लिए प्रचारक हमेशा सक्रिय रहते हैं पार्टी की बात को वो जनता तक पहुंचाते हैं। देश के विकास के विजन को जनता तक पहुंचाने का काम करते रहते हैं। दरअसल श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का महापर्व प्रदेश भर में पूरे धूम धाम के साथ मनाया जा रहा है। इस मौके पर सीएम यादव ने कहा कि हमारे हर कार्य में ईश्वर पीछे खड़ा रहता है इंसान हर कार्य ईश्वर की मर्जी से ही करता है। ठीक उसी प्रकार संघ प्रचार निश्वार्थ भाव से भाजपा और भाजपा नेताओं के पीछे खड़े रह कर काम करते रहते हैं और उन्ही की मेहनत का नतीजा है कि भाजपा लगातार सरकार बनाने में कामयाब हो रही है। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा था कि अब भाजपा को संघ की जरुरत नहीं है। राष्ट्रीय अध्यक्ष का बयान आने के बाद संघ ने कई जिलों से अपने प्रचारकों को हटा लिया था। जिसका नतीजा यह निकला कि भाजपा दस साल बाद 240 सीटों तक ही सिमट कर रह गई। सीटें कम होने के बाद भाजपा ने अपनी रणनीति बदलते हुए फिर संघ की सरण ली है। जिसका असर अब भाजपा नेताओं की जुवान पर देखने को मिलता रहता है।

ADVERTISEMENT

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT
'भगवान' की भूमिका निभाते हैं संघ के प्रचारक,सीएम मोहन यादव का बड़ा बयान | मुखबिर MP