कांग्रेस ने जिला अध्यक्षों की घोषणा की,चार महिला छह विधायक बने जिला अध्यक्ष

मध्य प्रदेश कांग्रेस ने लंबे इंतजार के बाद आखिरकार जिला अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। ऑल इंडिया कांग्रेस की तरफ से सूची में 71 शहरी और ग्रामीण जिला अध्यक्षों के नाम शामिल है। सूची में चौकाते हुए कांग्रेस ने पूर्व मंत्री और दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह को गुना का जिला अध्यक्ष बनाया है तो वहीं डिंडौरी से ओमकार मरकाम को अध्यक्ष बनाया गया है। जनरल सेक्रेटरी केसी वेणुगोपाल के हस्ताक्षर से जारी सूची में 71 जिला अध्यक्षों के नाम घोषित किए गए है। इसमें शहर और ग्रामीण जिला अध्यक्षों के नाम है। यह सूची कांग्रेस के संगठन सृजन के तहत जारी की गई है। इसमें कुछ जगह पूर्व विधायकों को भी जिला अध्यक्ष बनाया गया है। भोपाल में प्रवीण सक्सेना को एक बार फिर शहर अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है, जबकि इंदौर में चिंटू चौक को नया शहर अध्यक्ष बनाया गया है। पार्टी ने कई जिलों में नए चेहरों को भी मौका दिया है। इनमें बालाघाट से संजय उइके, रतलाम ग्रामीण से हर्ष गहलोत और बैतूल से निलय डागा के नाम प्रमुख हैं। इसमें चार महिलाओं और छह विधायकों को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 18 जिला अध्यक्षों को दोबारा कमान सौंपी गई हैं।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?'भगवान' की भूमिका निभाते हैं संघ के प्रचारक,सीएम मोहन यादव का बड़ा बयान
कैसा होगा 'पुलिस भर्ती बोर्ड' खाली पद तो भरे जाएंगे लेकिन सरकार कैसे जीत पाएगी युवाओं का भरोसा बड़ा सवाल
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

शासकीय कर्मचारियों का मनचाही जगह पर होगा तबादला,वेतन विसंगति दूर करने पर भी सीएम का जोर
29/7/2024
संविदा एवं ठेका श्रमिक कर्मचारी संघ इंटक ने दिया ज्ञापन,वेतन वृद्धि का आदेश जारी नहीं होने के कारण दिया ज्ञापन
31/7/2024
शासकीय कर्मचारियों के तबादलों से हटेगा प्रतिबंध,जिलों को हफ्ते भर के अंदर मिलेंगे प्रभारी मंत्री,सभी मंत्रियों के जिले तय घोषणा होना बांकी
30/7/2024