भोपाल की सड़कों पर धड़ल्ले से दौड़ रहे 'स्क्रैप' किए वाहन निजी फर्म RSVP दौड़ा रही अवैध वाहन

भोपाल में 15 साल से अधिक पुराने वाहनों को स्क्रैप करने के लिए मुख्य रूप से दो (2) पंजीकृत वाहन स्क्रैपिंग सुविधा (RVSF) केंद्र कार्यरत हैं। ये केंद्र बिलखिरिया (रायसेन रोड) और अयोध्या बायपास पर स्थित हैं, जहां निजी और सरकारी दोनों प्रकार के वाहनों का स्क्रैपिंग अत्याधुनिक मशीनों से किया जा रहा है। लेकिन हकीकत इससे कोसों दूर है। खबर के साथ आप तस्वीर में जो 407 ट्रक देख रहे हैं इसे होमगार्ड कार्यालय से स्क्रैपिंग के लिए अधिग्रहित किया गया था। मजे की बात यह है कि RTO विभाग की तरफ से यह ट्रक स्क्रैप किया जा चुका है। मतलब साफ है कि इस ट्रक से कल कोई दुर्घटना होती है तो उसकी जिम्मेवारी किसी की नहीं होगी क्योंकि दुर्घटना को अंजाम देने वाला वाहन पहले से ही स्क्रैप हो चुका है यानि शासकीय दस्तावेज में वो ट्रक नष्ट किया जा चुका है। जिस संस्था के द्वारा इस महान काम को अंजाम दिया जा रहा है उसका नाम KaKda RSVP स्क्रैप यार्ड है जिसका संचालन विशाल गोयल करते हैं। Mukhbir के पास ऐसे कई ट्रकों और अन्य वाहनों के फोटो के साथ वीडियो मौजूद हैं जो यह पुष्टि करने के लिए काफी हैं कि स्क्रैपिंग कंपनी वाहन तो स्क्रैप करने के लिए उठा रही है लेकिन उन वाहनों को स्क्रैप करने के बजाय उनसे दूसरे काम लिए जा रहे हैं। जबकि RTO रिकार्ड में सारे वाहन स्क्रैप किए जा चुके हैं। लेकिन जिस प्रकार से यह वाहन धड़ल्ले से सड़क पर दौड़ रहे हैं उससे यह साफ है कि पूरे मामले में आरटीओ की मिली भगत शामिल हैं।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?एमपी के मॉडल को असम में अपनाएगी भाजपा 'बूथ जीता- चुनाव जीता' मॉडल को लागू करने तीन सांसद और कई मंत्री डालेंगे डेरा
मयखानों' से झूमा राजस्व विभाग धार्मिक शहरों में शराब दुकानें बंद हुईं लेकिन मुनाफा बढ़ा
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

हर पंचायत में वालेंटियर तैनात करेगी सरकार,फसलों का मुआबजा पटवारी नहीं वालेंटियर करेगा तय,भाजपा का वोट बैंक होगा मजबूत
6/8/2024
पंचायत सचिवों के लिए बड़ी खबर,अब अन्य जिलों में भी मिलेगी स्वजनों को अनुकंपा नियुक्ति,नियम में होगा संशोधन
22/5/2024
4% डीए देने का ऐलान,शासकीय कर्मचारियों को मिला तोहफा,चार फीसदी बढ़ा डीए,सीएम यादव ने की घोषणा
28/10/2024