कांग्रेस से भाजपा में आए सिद्धार्त तिवारी आज भी 'पंजे' का नहीं छोड़ पाए मोह कांग्रेसियों का देते हैं साथ बीजेपी कार्यकर्ताओं को करते हैं 'इग्नोर'

साल 2023 विधानसभा चुनाव से पहले श्रीनिवास तिवारी के पौत्र सिद्धार्त तिवारी ने ऐन मौके पर हाथ का दामन छोड़ फूल का सहारा लिया और त्योंथर से विधायक बने। श्रीनिवास तिवारी के नाम पर स्थानीय जनता ने उनका जमकर साथ दिया यहां तक कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी पार्टी के उम्मीदवार को जिताने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी लेकिन तब तक भाजपा के कार्यकर्ताओं को इस बात का अहसास नहीं था कि जिसके लिए वो मेहनत कर रहे हैं वो उनके लिए सौतेली अम्मा की संतान हैं। क्योंकि सिद्धार्त कांग्रेस से आए नेता हैं लिहाजा उनका संबंध कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं से तीन पीढ़ियों का है। चुनाव जीतते ही सिद्धार्त ने आखिर में अपना रंग दिखाना शुरु कर दिया और प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ताओं के घर जाना शुरु कर दिया। बात यहां तक भी ठीक थी लेकिन सिद्धार्त तिवारी जिस ब्राह्मण वर्ग से आते हैं उस ब्राह्मण वर्ग सहित पूरे सवर्ण समाज से उन्होंने दूरी बना ली। हरिजन आदिवासियों के आवास तक ही उनके दौरे होते हैं। सामान्य वर्ग का व्यक्ति तो सिद्धार्त तिवारी की लिस्ट में आता ही नहीं है। सिद्धार्त के विधायक बनने के बाद प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता खुद को ठगा सा महसूस करने लगा है। क्योंकि सिद्धार्त धीरे-धीरे ही सही लेकिन अपना दादा के नक्शेकदम पर चलने लगे हैं जिसका परिणाम वो खुद तो भुगतेंगे साथ में भाजपा को भी बड़ा नुकसान होने वाला है।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?UCC को लेकर शासकीय कर्मचारियों के साथ विचार मंथन करेगी सरकार हर वर्ग और समाज से लिए जाएंगे सुझाव
श्रीराम नाम की 'लूट' जारी चंदा चोरी मामले में दिग्विजय सिंह मंदिर प्रबंधन को दिन में दिखा रहे 'तारे'
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

नए साल में शासकीय कर्मचारियों को सीएम मोहन यादव की सौगात,पहली तारीख को मिलेगा वेतन
30/12/2023
शासकीय कर्मचारियों को 4% डीए की जल्द मिलेगी सौगात,सीएम यादव जल्द करेंगे घोषणा
1/1/2024
शासकीय कर्मचारियों का मनचाही जगह पर होगा तबादला,वेतन विसंगति दूर करने पर भी सीएम का जोर
29/7/2024