Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

श्रीराम नाम की 'लूट' जारी चंदा चोरी मामले में दिग्विजय सिंह मंदिर प्रबंधन को दिन में दिखा रहे 'तारे'

Jun 18, 2026 2 min read
श्रीराम नाम की 'लूट' जारी चंदा चोरी मामले में दिग्विजय सिंह मंदिर प्रबंधन को दिन में दिखा रहे 'तारे'
ADVERTISEMENT
Font Size:

श्रीराम मंदिर चंदा मामले में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने आश्चर्य जताया है। उन्होंने कहा कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार भी इस ट्रस्ट के सदस्य हैं। वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा कि उनकी तरह जिन लोगों ने राम मंदिर निर्माण के लिए चंदा दिया है, वो सभी ट्रस्ट के कथित भ्रष्टाचार से सदमे में हैं।दिग्विजय सिंह ने कहा कि राम मंदिर के मामले में वो सभी लोग आश्चर्यचकित हैं जिन्होंने चंदा दिया है। पूर्व सीएम ने कहा कि हम यह भी देख रहे हैं कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस ट्रस्ट के सदस्य हैं। यह भी अजीब बात है। गौरतलब है कि श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में वित्तीय गड़बड़ी का मामला सात जून को सामने आया, जब उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने खबरों का हवाला देते हुए दावा किया कि राम मंदिर को चढ़ावे और चंदा के रूप में मिले करोड़ों रुपये गायब हैं। अखिलेश ने अदालत से इस मामले का संज्ञान लेने का आग्रह किया था। उत्तर प्रदेश सरकार ने 13 जून को श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में दान राशि की चोरी और वित्तीय कुप्रबंधन के आरोपों की जांच के लिए ट्रस्ट के अनुरोध पर तीन सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया था। सरकार के अनुसार, ट्रस्ट ने तथ्यों का पता लगाने और राम मंदिर की छवि खराब करने के प्रयासों की निष्पक्ष जांच की मांग की है। जांच टीम ने दान राशि की गिनती करने और ट्रस्ट का रिकॉर्ड रखने वाले लोगों से भी पूछताछ की। इस विवाद के बाद तीन व्यक्तियों ने अलग-अलग थानों में शिकायत दर्ज कराई है, जिनमें मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की गई है,लेकिन अब तक पुलिस ने कोई मामला दर्ज नहीं किया है। मंदिर ट्रस्ट ने भी इस मुद्दे पर चुप्पी साध रखी है। फिलहाल इस मामले में सियासी पारा हाई है और श्रीराम नाम की लूट जारी है।

ADVERTISEMENT

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT
श्रीराम नाम की 'लूट' जारी चंदा चोरी मामले में दिग्विजय सिंह मंदिर प्रबंधन को दिन में दिखा रहे 'तारे' | मुखबिर MP