स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को एप से मिलेगी शटडाउन की सूचना,उपभोक्ता रोजाना देख सकेंगे बिजली की खपत

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने अपने सभी स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए Smart MPCZ मोबाइल एप लॉन्च किया है। यह एप कंपनी के पोर्टल पर उपलब्ध क्यूआर कोड के माध्यम से और गूगल प्ले स्टोर से दिए गए लिंक https://play.google.com/store/apps/details?id=com.mpcz.consumerapp को ओपन करके भी डाउनलोड किया जा सकता है। इस एप की मदद से उपभोक्ता बिजली खपत प्रोफाइल और अकाउंट की जानकारी देखने के साथ ही उपभोग पैटर्न की जानकारी भी देख सकते हैं। उपभोक्ता कंज्यूमर आईडी को रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से जोड़कर एप का उपयोग कर सकते हैं। इस एप से एक ओर जहां उपभोक्ताओं को शटडाउन की सूचनाएँ प्राप्त होती रहेंगी, वहीं दूसरी ओर मीटर की स्थिति की जाँच, उपयोग की गई बिजली की जानकारी के साथ ही उपभोक्ता सेवा केन्द्र 1912 से संपर्क करने की सुविधा भी मिलेगी। उपभोक्ता इस Smart MPCZ एप से अनेक सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे तथा अपनी बिजली खपत को बेहतर ढंग से मैनेज भी कर सकेंगे।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?खराब और जले ट्रांसफार्मर का तत्काल होगा सुधार,विद्युत वितरण कंपनी ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
सक्रिय सदस्यों की सूची जारी नहीं कर पाई बीजेपी,पांच नवंबर को सूची जारी करने का किया गया था ऐलान,उप चुनाव के कारण हो रही देरी,कैसे होंगे संगठनात्मक चुनाव
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

अधिकारियों कर्मचारियों को डीए देने से पहले रिटायरमेंट के बाद राहत देने के मूड में मोहन सरकार
4/2/2024
सीएम मोहन यादव ने शासकीय सेवकों के डीए की मंगाई फाइल,मिल सकती है खुशखबरी
9/3/2024
प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों को अचार संहिता लगने से पहले मिलेगा डीए,सरकार ने बनाई कार्ययोजना
1/3/2024