सक्रिय सदस्यों की सूची जारी नहीं कर पाई बीजेपी,पांच नवंबर को सूची जारी करने का किया गया था ऐलान,उप चुनाव के कारण हो रही देरी,कैसे होंगे संगठनात्मक चुनाव

मप्र भाजपा की ओर से दो सितंबर से प्राथमिक सदस्यता अभियान का आगाज किया था और प्रदेश भर में भाजपा ने एक करोड़ 55 लाख के आसपास सदस्य बनाने में कामयावी हासिल की है| भाजपा की ओर से दावा किया गया था कि पांच नवंबर को सक्रिय सदस्यों की सूची जारी की जाएगी लेकिन नौ नवंबर बीतने के बाद भी भारतीय जनता पार्टी अपने सक्रिय सदस्यों की सूची जारी करने में नाकाम रही है| दरअसल 14 नवंबर से प्रदेश के सभी 65 हजार 15 बूथों पर भाजपा के संगठनात्मक चुनाव होने थे जिसको लेकर पांच नवंबर तक भाजपा ने सक्रिय सदस्यों की सूची जारी करने का ऐलान किया था| लेकिन बुंधनी और विजयपुर उप चुनाव के कारण भारतीय जनता पार्टी सक्रिय सदस्यों की सूची जारी नहीं कर पाई| अब सवाल इस बात का उठ रहा है कि जब सक्रिय सदस्यों की सूची ही जारी नहीं हुई तो भाजपा संगठनात्मक चुनाव कैसे कराएगी| जबकि कहा जा रहा था कि 14 से 20 नवंबर के बीच प्रदेश के सभी बूथ और मंडलों में भाजपा के संगठनात्मक चुनाव संपन्न करा लिए जाएंगे| लेकिन चुनाव में भाजपा नेताओं के ब्यस्त होने के कारण सूची पर ध्यान नहीं दिया गया है| 20 नवंबर के बाद दिल्ली में भाजपा के केन्द्रीय नेतृत्व की बैठक भी आयोजित होनी है जिसमें सक्रिय सदस्यों की समीक्षा होनी है लेकिन न तो सक्रिय सदस्यों की सूची जारी हुई और न ही भाजपा के आन्य कार्यक्रम आगे बढ़ पाए| अब माना जा रहा है कि 13 नवंबर को वोटिंग होने के बाद भाजपा एक बार फिर अपने मूल काम पर लौटेगी और सदस्यता अभियान की सूची के साथ ही संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया को भी पूरा किया जाएगा|
Reader Reactions
What is your reaction to this story?स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को एप से मिलेगी शटडाउन की सूचना,उपभोक्ता रोजाना देख सकेंगे बिजली की खपत
विजयपुर में बसपा के वोटर निभाएंगे निर्णायक भूमिका,कांग्रेस और भाजपा की नजर में बसपा के वोटर,13 नवंबर को होनी है वोटिंग
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

अधिकारियों कर्मचारियों को डीए देने से पहले रिटायरमेंट के बाद राहत देने के मूड में मोहन सरकार
4/2/2024
सीएम मोहन यादव ने शासकीय सेवकों के डीए की मंगाई फाइल,मिल सकती है खुशखबरी
9/3/2024
प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों को अचार संहिता लगने से पहले मिलेगा डीए,सरकार ने बनाई कार्ययोजना
1/3/2024