जिला खेल अधिकारी-संविदा युवा समन्वयकों की राज्य स्तरीय कार्यशाला का 18 जुलाई को होगा आयोजन

शुक्रवार 18 जुलाई को भोपाल के समन्वय भवन में जिला खेल अधिकारी एवं संविदा युवा समन्वयकों की राज्य स्तरीय कार्यशाला का शुभारंभ होगा। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा सुबह 10:30 बजे आयोजित कार्यशाला में प्रदेश के सभी 10 संभाग भोपाल, रीवा, सागर, उज्जैन, इंदौर,ग्वालियर, मुरैना, जबलपुर, नर्मदापुरम और शहडोल के सभी जिलों के खेल अधिकारी एवं युवा समन्वयक भाग लेंगे।सम्मेलन का उद्देश्य प्रदेश में खेल अधोसंरचना को सुदृढ़ करना, युवाओं को नेतृत्व और फिटनेस से जोड़ना तथा विभाग द्वारा संचालित नई पहलों की जानकारी साझा करना है। सम्मेलन के विभिन्न सत्रों में "मध्यप्रदेश में खेलों की नई पहलें", "माय भारत’’ एवं “युवा कल्याण गतिविधियों" के साथ ही मानसिक स्वास्थ्य, डोपिंग जागरूकता और शारीरिक फिटनेस जैसे विषयों पर विशेषज्ञ व्याख्यान देंगे। सम्मेलन में संभागवार प्रस्तुतिकरण भी किया जाएगा। कार्यशाला में खेल अधोसंरचना, जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं और नवाचारों को लेकर विचार साझा किए जाएंगे। इस अवसर पर सहभागी प्रतिनिधियों से प्रश्नोत्तर और फीडबैक सत्र के माध्यम से सुझाव भी लिए जाएंगे।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?भाजपा के 'हित' में अपना आनंद ढूंढते हैं भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा
अब तैयार होगी ‘नई भाजपा’ हेमंत खंडेलवाल तैयार कर रहे ब्ल्यू प्रिंट,एक बार फिर अनुभव को मिलेगा महत्व
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

हर पंचायत में वालेंटियर तैनात करेगी सरकार,फसलों का मुआबजा पटवारी नहीं वालेंटियर करेगा तय,भाजपा का वोट बैंक होगा मजबूत
6/8/2024
पंचायत सचिवों के लिए बड़ी खबर,अब अन्य जिलों में भी मिलेगी स्वजनों को अनुकंपा नियुक्ति,नियम में होगा संशोधन
22/5/2024
शासकीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर,'तबादलों से हटा बैन'
29/1/2025