भाजपा के 'हित' में अपना आनंद ढूंढते हैं भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा

मप्र भाजपा लगातार जीत के पायदान पर सवार है। इसके लिए पार्टी के कार्यकर्ताओं की मेहनत और भूमिका तो अहम है ही लेकिन सोशल इंजीनियरिंग एक महत्वपूर्ण पार्ट बन चुका है। इस मामले में भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा लगातार प्रयास करते हैं। प्रदेश के किस क्षेत्र में किस वर्ग की बहुलता है। किस क्षेत्र में किस वर्ग का कौन से नेता का वर्चश्व है इसकी पूरी जानकारी प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा के पास रहती है। भाजपा के लिए हितानंद शर्मा एक चलती- फिरती पाठशाला है। किस क्षेत्र में किस वर्ग की बहुलता है इसके लिए पार्टी के पदाधिकारी आमतौर पर दस्तावेजों को खंगालते हैं। लेकिन प्रदेश संगठन महामंत्री हिदानंद शर्मा जुवानी तौर पर सारा डाटा याद रखते हैं किस क्षेत्र में किस वर्ग का प्रतिनिधित्व ज्यादा है। हाल ही में उज्जैन में निषाद सम्मेलन हुआ था लोगों के बीच एक गलतफहमी थी कि प्रदेश भर में निषादों की संख्या दस हजार से अधिक नहीं होगी। इस मामले में जब Mukhbir ने प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा से संपर्क किया तो उन्होंने सारी गलतफहमियों को दरकिनार करते हुए पूरा व्योरा दिया। हीतानंद शर्मा ने बताया कि प्रदेश में एक बड़ी आबादी इस वर्ग की है कुल मिलाकर निषादों की संख्या प्रदेश भर में दस लाख से अधिक है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी यहां पर वोट बैंक के लिए नहीं बल्कि यह शोषित और उपेक्षित वर्ग रहा है इसलिए उनके विकास के लिए यह सम्मेलन किया गया है जिससे इस वर्ग के लिए भी विकास के नए दरवाजे खोले जा सकें। बात सिर्फ यही नहीं रुकी हितानंद शर्मा ने प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्र के अलग-अलग वर्गों की भी जानकारी दी इससे यह स्पष्ट हुआ कि हितानंदन शर्मा ऐसे ही प्रदेश कार्यालय में नहीं बैठे हैं। हितानंद साफ शब्दों में कहते हैं कि भाजपा का हित और जनता का हित ही उनको आनंद देता है।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?ग्वालियर-चंबल में भाजपा नेताओं की नाकामियों पर ‘रिसर्च’ करेंगे हेमंत खंडेलवाल,नए सिरे से पार्टी नेतृत्व तैयार करने की होगी कोशिश
जिला खेल अधिकारी-संविदा युवा समन्वयकों की राज्य स्तरीय कार्यशाला का 18 जुलाई को होगा आयोजन
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

हर पंचायत में वालेंटियर तैनात करेगी सरकार,फसलों का मुआबजा पटवारी नहीं वालेंटियर करेगा तय,भाजपा का वोट बैंक होगा मजबूत
6/8/2024
पंचायत सचिवों के लिए बड़ी खबर,अब अन्य जिलों में भी मिलेगी स्वजनों को अनुकंपा नियुक्ति,नियम में होगा संशोधन
22/5/2024
4% डीए देने का ऐलान,शासकीय कर्मचारियों को मिला तोहफा,चार फीसदी बढ़ा डीए,सीएम यादव ने की घोषणा
28/10/2024