फ्री का अंगूर लूटने की ऐसी होड़ मची जिसके लिए सामान्य क्या और VVIP क्या जिसने देखा उसी ने लूटा

शिवपुरी जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है जहां अंगूर को लूटने की होड़ देखने को मिली है। Mukhbir को मिली सूचना के अनुसार नेशनल हाईवे 46 पर एक लोडिंग वाहन और ट्रैक्टर-ट्रॉली की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि अंगूर से भरा ट्रक मौके पर ही पलट गया। गाड़ी में अंगूर लदे थे और वो ट्रक पलटने के कारण सड़क पर ही हादसे के बाद हाईवे पर चारों तरफ बिखर गए। इसके बाद जैसे ही लोगों की नजर सड़क पर फैले अंगूरों पर पड़ी, वैसे ही वहां के स्थानीय लोगों में अंगूर को लूटने की होड़ मच गई। स्थानीय ग्रामीणों के साथ-साथ हाईवे से गुजर रहे वाहन चालक भी अपनी गाड़ियां रोककर अंगूर उठाने लगे। जिसके हाथ जितने अंगूर लगे, वो उतने अंगूर लेकर मौके से चलता बना। देखते ही देखते सड़क पर भीड़ जाम हो गई। गौरतलब है कि यह घटना कोलारस थाना क्षेत्र के ग्राम पडोरा के पास मौजूद गांधी पेट्रोल पंप के सामने की बताई जा रही है। घटना के बाद वाहन चालक घबरा गया और मौके से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस वाहन चालक की खोज कर रही है। अंगूर लूटने की खबर यह दर्शाती है कि लोग फ्री की सामग्री लेने के लिए कुछ भी कर सकते हैं। ठीक उसी प्रकार जिस प्रकार राज्य सरकार द्वारा नारी सशक्ति के नाम पर फ्री में राशि का वितरण किया जा रहा है।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?कांग्रेस खाते की राज्यसभा सीट में 'खेला' होना तय दो और विधायकों पर मंडरा रहा संकट
बीजेपी में दिन भर चलेगा गुप्त बैठकों का दौर प्रदेश कार्यसमिति और प्रकोष्ठों की नियुक्ति पर होगी चर्चा
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

हर पंचायत में वालेंटियर तैनात करेगी सरकार,फसलों का मुआबजा पटवारी नहीं वालेंटियर करेगा तय,भाजपा का वोट बैंक होगा मजबूत
6/8/2024
पंचायत सचिवों के लिए बड़ी खबर,अब अन्य जिलों में भी मिलेगी स्वजनों को अनुकंपा नियुक्ति,नियम में होगा संशोधन
22/5/2024
4% डीए देने का ऐलान,शासकीय कर्मचारियों को मिला तोहफा,चार फीसदी बढ़ा डीए,सीएम यादव ने की घोषणा
28/10/2024