Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

SIR में भाजपा कार्यकर्ताओं की खराब परफार्मेंस को लेकर टेंशन सीएम यादव सहित सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों ने की बैठक

Dec 12, 2025 2 min read
SIR में भाजपा कार्यकर्ताओं की खराब परफार्मेंस को लेकर टेंशन सीएम यादव सहित सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों ने की बैठक
ADVERTISEMENT
Font Size:

मप्र भाजपा में इन दिनों एसआइआर को लेकर पार्टी के अंदर टेंशन का माहौल चल रहा है। जो पार्टी करोड़ों कार्यकर्ताओं के होने का दावा करती है उसी पार्टी के कार्यकर्ता आज घर में लैपटाप में बैठ कर काम कर रहे हैं और वहीं भाजपा के लिए समस्या का सबब बन रहा है। मैदानी क्षेत्र की बात करें तो पार्टी के कार्यकर्ता घर से बाहर नहीं निकल रहे हैं। उसके उलट कांग्रेस के कार्यकर्ता सभी जगहों पर लगातार सक्रिय हैं। दरअसल में जिस प्रकार से मंडल अध्यक्ष के चुनाव और फिर जिला अध्यक्षों का चुनाव किया गया उससे कार्यकर्ताओं में पार्टी के प्रति नाराजगी का आलम है। उसका असर अब धीरे-धीरे देखने को मिल रहा है। पहले मंडल अध्यक्षों के चुनाव फिर जिला अध्यक्षों के चुनाव और जिलों की कार्यकारिणी के बाद पार्टी के हजारों कार्यकर्ता खुद को ठंगा सा महसूस करने लगे हैं जिसके चलते एसआइआर की बारी आई तो पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उससे दूरी बना ली। संगठन की तरफ से कहा भी जाता है तो वो हवा हवाई जानकारियां देकर अपना पल्ला झाड़ रहे हैं। कार्यकर्ताओं की उदासीनता के चलते प्रदेश कार्यालय में बड़ी बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें सीएम मोहन यादव,अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और प्रदेश प्रभारी महेन्द्र सिंह सहित कई मंत्री विधायक और संगठन पदाधिकारी शामिल हुए। उस बड़ी बैठक से पहले प्रदेश अध्यक्ष ने कुछ चुनिंदा कार्यकर्ताओं के साथ भी बैठक की जिसमें भाजपा युवा मोर्चा के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर भी शामिल हुए। जिन्हें साफ शब्दों में कहा गया है कि सभी कार्यकर्ताओं को सक्रिय करो जो घर-घर जाकर एसआइआर के लिए ठीक से काम कर सकें। इस बैठक में सीएम मोहन यादव के दो साल के कार्यकाल की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने के लिए भी कहा गया है।

ADVERTISEMENT

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT
SIR में भाजपा कार्यकर्ताओं की खराब परफार्मेंस को लेकर टेंशन सीएम यादव सहित सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों ने की बैठक | मुखबिर MP