Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

सीएम मोहन यादव का बयान मैं थोड़ा 'टेढ़ा आदमी हूं' जिसका जहां काम वो वहां संभाले यहां मैं संभाल रहा हूं

Dec 12, 2025 2 min read
सीएम मोहन यादव का बयान मैं थोड़ा 'टेढ़ा आदमी हूं' जिसका जहां काम वो वहां संभाले यहां मैं संभाल रहा हूं
ADVERTISEMENT
Font Size:

सीएम मोहन यादव के कार्यकाल को दो साल होने जा रहे हैं। ऐसे मौके पर सरकार की उपलब्धियों को बताने के लिए सीएम मोहन यादव ने कुशाभाऊ कन्वेंशन सेंटर में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया जिसमें बीजेपी अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल,उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और राजेन्द्र शुक्ल भी शामिल हुए। प्रेस वार्ता के दौरान सीएम मोहन यादव ने बालाघाट में नक्सलियों के सफाए की जानकारी देने के बाद उज्जैन के क्षिप्र नदी के जल की बात की। इसके अलावा उन्होंने उपलब्धियों में रीजनल इन्वेस्टर मीट और ग्लोबल इन्वेस्टर मीट का जिक्र किया। बांकी सीएम के पास बताने के लिए कुछ ज्यादा नजर नहीं आया। जब मीडिया से सवाल जवाब की बारी आई तो ज्यादातर उन्हीं लोगों को मौका दिया गया जो सरकार से प्रश्न कम और उसकी तारीफ ज्यादा कर सकें। इस दौरान एक ऐसा सवाल भी आया जिसमें पूछा गया कि आप प्रेस वार्ता कर रहे हैं दो साल के उपलब्धियों की लेकिन मुख्य सचिव अनुराग जैन इस प्रेस वार्ता से गायब हैं। जिसका जवाब देते हुए सीएम मोहन यादव ने कहा कि 'मै थोड़ा टेढ़े किस्म का आदमी हूं' मुख्य सचिव का यहां पर क्या काम है जिसका जहां पर जो काम है वो वहां पर अपना काम कर रहा है। उनका काम मंत्रालय में है तो वो वहां पर हैं। मेरा काम यहां कर है तो मैं यहां पर हूं। अपने इस बयान से सीएम मोहन यादव ने ये बताने का प्रयास किया है कि अधिकारी का काम यहां नहीं है। प्रेसवार्ता के दौरान जब मेडिकल फील्ड से जुड़ा सवाल आया तो सीएम थोड़ा असहज नजर आए लेकिन बच बचा कर उन्होंने जवाब देने का प्रयास किया। वहीं जैसे ही पत्रकारों की सुरक्षा का सवाल और प्रेसक्लब का सवाल आया तो आनन-फानन में प्रेस वार्ता को स्थगित कर भोजन में अनौपचारिक चर्चा के लिए बोल दिया गया।

ADVERTISEMENT

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT
सीएम मोहन यादव का बयान मैं थोड़ा 'टेढ़ा आदमी हूं' जिसका जहां काम वो वहां संभाले यहां मैं संभाल रहा हूं | मुखबिर MP