Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

युवाओं को साधने में जुटा भाजपा युवा मोर्चा घर-घर कर रहा संपर्क

Aug 2, 2026 2 min read
युवाओं को साधने में जुटा भाजपा युवा मोर्चा घर-घर कर रहा संपर्क
ADVERTISEMENT
Font Size:

मध्य प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा नीट की तैयारी कर रहे छात्रों के घर-घर जाकर संपर्क कर रहा है। मोर्चा पदाधिकारियों की तरफ से छात्रों को नीट परीक्षा पेपर लीक मामले में सरकार की ओर से की गई कार्रवाई और प्रयासों से अवगत कराया जा रहा है। गौरतलब है कि पेपर लीक मामले में दोषियों पर एक निश्चित समय पर कार्रवाई कर पुन: परीक्षा आयोजित की गई थी। इन सभी उपलब्धियों को लेकर भाजपा युवा मोर्चा सभी युवाओं को जानकारी दें रहा है। छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए और बेहतर व्यवस्था करने जैसे तमाम प्रयास जेन-जी को बताए जा रहे हैं। अन्य प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों से भी संवाद कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। छात्रों से फीडबैक लेकर इसकी रिपोर्ट भी बनाई जा रही है। इससे केंद्रीय नेतृत्व को अवगत कराया जाएगा। नीट की तैयारी कर रहे छात्रों से बातचीत के जरिए उनकी नाराजगी दूर करने में जुटे भाजपा कार्यकर्ता छात्रों के साथ उनके स्वजनों से भी संवाद कर रहे हैं। नीट-2026 के छात्रों और उनके स्वजन से घर जाकर बात करके उनकी समस्याएं सुनी जा रही हैं और उनके सुझाव व अनुभव भी राष्ट्रीय नेतृत्व को बताए जाएंगे। इधर, महिला मोर्चा ने भी नीट छात्राओं से संवाद का कार्यक्रम बनाया है। मोर्चा पदाधिकारी छात्राओं व उनके स्वजनों से संवाद कर उनके सुझाव व अनुभव की पूरी रिपोर्ट बनाएंगे।

ADVERTISEMENT

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT