भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की रणनीति फेल हुई तो कार्यकर्ताओं पर ठीकरा फोड़ दिया मन नहीं भरा तो कार्यकारिणी भंग कर दी

मध्य प्रदेश भाजपा की दतिया में हुई हार पार्टी की नहीं बल्कि उसके नेताओं की हार है। और उस हार की खीझ भाजपा दतिया के पदाधिकारियों से निकाल रही है। दरअसल दतिया में साल 2008 से नरोत्तम मिश्रा चुनाव लड़ते और जीतते रहे हैं उन्होंने ही दतिया को फर्श से अर्श तक पहुंचाया। दतिया की जनता और वहां के कार्यकर्ताओं ने नरोत्तम मिश्रा को सिर माथे पर बिठाया। किसी कारण वश साल 2023 में पूर्व गृह मंत्री डाक्टर नरोत्तम मिश्रा चुनाव हार गए लेकिन दतिया की जनता ने नरोत्तम मिश्रा को अपने दिल से बाहर नहीं किया। उप चुनाव की बारी आई तो पूर्व गृह मंत्री को पहले आश्वासन दिया गया और ऐन मौके पर उनका टिकट काट कर आषुतोश तिवारी को टिकट दे दिया गया। एक मंच पर पूर्व गृह मंत्री की आंखों से आंसू छलक आए जिसकी बूंदें पूरे दतिया में फ़ैल गई। नतीजा यह निकला कि स्थानीय जनता ने भाजपा को हराने की ठान ली। जबकि पूर्व गृह मंत्री ने अपने साथ हुए धोखे को भूलते हुए आषुतोश तिवारी के लिए जमकर प्रचार किया। हर स्तर पर उन्हें जिताने का प्रयास किया लेकिन पूर्व गृह मंत्री के साथ हुए धोखे को दतिया की जनता नहीं भूल पाई और नतीजा यह निकला कि आषुतोश तिवारी चुनाव हार गए। अब उस हार से खिसियाए भाजपा के नेतृत्व ने दतिया भाजपा की कार्यकारिणी को भंग कर दिया है। ऊपर से एक जांच कमेटी का गठन कर हार की समीक्षा और उसका कारण पता करने की घोषणा कर दी है। जबकि यह पूरी हार भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की है। क्योंकि एक नेता को खत्म करने के चक्कर में भाजपा नेतृत्व ने ऐन मौके पर डाक्टर नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटा जिसके लिए दतिया की जनता और भाजपा के कार्यकर्ता तैयार नहीं थे।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?युवाओं को साधने में जुटा भाजपा युवा मोर्चा घर-घर कर रहा संपर्क
वीडी और मोदी के बीच हुई मुलाकात से सियासी लावे में आया उफान नए समीकरणों की बन रही संभावना
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

नए साल में शासकीय कर्मचारियों को सीएम मोहन यादव की सौगात,पहली तारीख को मिलेगा वेतन
30/12/2023
हर पंचायत में वालेंटियर तैनात करेगी सरकार,फसलों का मुआबजा पटवारी नहीं वालेंटियर करेगा तय,भाजपा का वोट बैंक होगा मजबूत
6/8/2024
शासकीय कर्मचारियों को 4% डीए की जल्द मिलेगी सौगात,सीएम यादव जल्द करेंगे घोषणा
1/1/2024