'अपडेट वर्जन' के साथ मैदान में नजर आएगी बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने बताया प्रदेश प्रभारी महेन्द्र सिंह को 'फार्मूला'

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने युवा अध्यक्ष के रुप में नितिन नबीन को चुन कर पहले ही इरादा स्पष्ट कर दिया था कि अब नई पीढ़ी के हाथों में कमान देने का समय आ गया है। लेकिन यहां सिर्फ पीढ़ी परिवर्तन को ही महत्व नहीं दिया जा रहा है। उसके साथ पार्टी को भी अब अपडेट किया जाएगा। भाजपा की स्थापना जिन मुद्दों के आधार पर हुई थी वो मुद्दे मोदी सरकार में करीब-करीब पूरे कर लिए गए हैं। लिहाजा अब जनता के बीच बने रहने और सत्ता को बनाए रखने के लिए पार्टी को नए मुद्दों की जरुरत है। युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन नए मुद्दों पर लगातार काम भी कर रहे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष के अलावा एक निजी एजेंसी को भी हायर किया गया है जो राष्ट्रीय मुद्दों के अलावा प्रादेसिक मुद्दों पर भी काम कर रही है। राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा राज्यों को भी अपडेट करने का सिलसिला शुरु कर दिया गया है। ऐसे ही मुद्दों को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने अलग-अलग प्रदेश प्रभारियों की वर्चुअल मीटिंग रखी जिसमें मध्य प्रदेश भाजपा के प्रभारी डाक्टर महेन्द्र सिंह जुड़े। तस्वीर में देखने में भी साफ नजर आ रहा है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश प्रभारियों के सामने नोट पैड रखा है जिसमें प्रदेश अध्यक्ष हर एक प्वाइंट नोट कर रहे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने इस मीटिंग में सिर्फ जानकारी ही नहीं दी बल्कि राज्यों के हिसाब से वर्तमान मुद्दों की जानकारी भी ली जिनसे पार्टी को राजनीतिक लाभ मिल सके। राष्ट्रीय नेतृत्व के द्वारा कांग्रेस के हर कदम पर भी बारीकी से नजर रखी जा रही है। क्योंकि अब कांग्रेस भी अपडेट वर्जन के साथ मैदान में उतरने की तैयारी कर रही है लिहाजा भारतीय जनता पार्टी नया फार्मूला तैयार कर पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को नए बदलाव के लिए अभी से तैयार करने में लग गई है।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?चेक एंड बैलेंस' साबित हो सकती है पवैया की वापसी ग्वालियर-चंबल में सीएम की 'आंख और कान' होंगे पवैया
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की टीम तैयार प्रशिक्षण महा अभियान समाप्त होते ही होगी घोषणा
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

हर पंचायत में वालेंटियर तैनात करेगी सरकार,फसलों का मुआबजा पटवारी नहीं वालेंटियर करेगा तय,भाजपा का वोट बैंक होगा मजबूत
6/8/2024
पंचायत सचिवों के लिए बड़ी खबर,अब अन्य जिलों में भी मिलेगी स्वजनों को अनुकंपा नियुक्ति,नियम में होगा संशोधन
22/5/2024
4% डीए देने का ऐलान,शासकीय कर्मचारियों को मिला तोहफा,चार फीसदी बढ़ा डीए,सीएम यादव ने की घोषणा
28/10/2024