Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

भाजपा अध्यक्ष ने गुपचुप तरीके से बुलाई बैठक,डैमेज कंट्रोल कर पूर्व और वर्तमान पदाधिकारियों को मिल कर कार्य करने को कहा

Oct 28, 2025 2 min read
भाजपा अध्यक्ष ने गुपचुप तरीके से बुलाई बैठक,डैमेज कंट्रोल कर पूर्व और वर्तमान पदाधिकारियों को मिल कर कार्य करने को कहा
ADVERTISEMENT
Font Size:

23 अक्टूबर को मप्र भाजपा की बहुप्रतीक्षित प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई। इस सूची में अप्रत्याशित तरीके से परिवर्तन करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने सभी को चौका दिया। लेकिन अब भी कुछ ऐसा है जिसके लिए डैमेज कंट्रोल की जरुरत है। जिस वक्त भाजपा कार्यालय में सन्नाटा पसरा था और सभी लोग सीएम हाउस के दिवाली मिलन समारोह की तैयारी में लगे थे ठीक उसी वक्त भाजपा प्रदेश कार्यालय में गचपचुप तरीके से एक बैठक आयोजित की गई। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के नेतृत्व में हुई इस बैठक में चुनिंदा लोगों को ही स्थान मिला जिससे बात बाहर न जाने पाए लेकिन मुखबिर तो हर जगह मौजूद रहते हैं लिहाजा उस पूरी बैठक का आंखो देखा हाल कुछ मुखबिरों ने बता दिया। इस बैठक में वर्तमान प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी,पूर्व प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी के अलावा वर्तमान और पूर्व कार्यालय मंत्रियों सहित चुनिंदा पदाधिकारियों को ही स्थान दिया गया। बैठक का असली मुद्दा डैमेज कंट्रोल था। क्योंकि कार्यालय प्रभारी के रुप में भगवानदास सबनानी और कार्यालय मंत्री के रुप में राघवेन्द्र शर्मा को एक लंबा अनुभव हो चुका था। लेकिन इस बार की कार्यकारिणी में इन सभी पदाधिकारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। ये सभी पदाधिकारी नाराज न हों बाहर कोई गलत मैसेज ना जाए इसलिए सभी को बैठा कर प्रदेश अध्यक्ष ने बात की और कहा कि यह एक स्वभाविक बदलाव है इसका मतलब ये नहीं कि आपने अच्छा काम नहीं किया है। आप सभी के कामों में कोई कमी नहीं थी। अब दो बदलाव हुआ है उसमें आप सभी को सहभागी बनना है। पद चेहरा जरुर बदला है लेकिन नए लोगों को आप लोग अपने अनुभव का फायदा देंगे। जिन लोगों को अब दायित्व दिए गए हैं उन सभी का मार्गदर्शन आप लोगों को करते रहना है। लिहाजा खुद को उपेक्षित ना समझ कर पार्टी में नए पदाधिकारियों को अपने अनुभव का लाभ देने का काम आप लोगों को करते रहना है। और समय आने पर आप सभी लोगों को पार्टी नए दायित्व देगी।

ADVERTISEMENT

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT
भाजपा अध्यक्ष ने गुपचुप तरीके से बुलाई बैठक,डैमेज कंट्रोल कर पूर्व और वर्तमान पदाधिकारियों को मिल कर कार्य करने को कहा | मुखबिर MP