Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

अब धरातल में उतरेगी बीजेपी की प्रदेश कार्यसमिति प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय अध्यक्ष ने निकाला बीच का रास्ता

May 28, 2026 3 min read
अब धरातल में उतरेगी बीजेपी की प्रदेश कार्यसमिति प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय अध्यक्ष ने निकाला बीच का रास्ता
ADVERTISEMENT
Font Size:

तीन दिन पहले बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के बीच हुई मुलाकात मध्य प्रदेश भाजपा संगठन के लिए काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। दरअसल भाजपा प्रदेश कार्यसमिति को लेकर लंबे समय से कवायद चल रही है लेकिन कार्यसमिति धरातल में उतरने के बजाय आसमान में ही लहरा रही है। इस बीच प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय अध्यक्ष के बीच हुई मुलाकात को अब प्रदेश कार्यसमिति से जोड़ कर देखा जा रहा है। जिस प्रकार की तस्वीर सामने आई है उससे लोग राज्यसभा चुनाव और उसके उम्मीदवारों की चर्चा को जोड़ कर देख रहे हैं। लेकिन हकीकत उससे बिल्कुल अलग है। दरअसल बीजेपी अध्यक्ष खंडेलवाल प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा करने के लिए तमाम प्रयास कर रहे हैं लेकिन पार्टी के वरिष्ठ नेताओं द्वारा पैदा की जा रही अड़चनों के बीच प्रदेश कार्यसमिति सिर्फ कागजों तक सिमट कर रह गई है। अब तो प्रदेश कार्यसमिति में शामिल होने का सपना देखने वाले नेताओं की उम्मीदें भी धूमिल होती नजर आ रही हैं। और उसकी बानगी वीरान होते प्रदेश कार्यालय में देखी जा सकती है। Mukhbir को मिली सूचना के अनुसार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और नितिन नवीन के बीच बंद कमरे में काफी देर तक गुप्त वार्ता चली। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेश की संगठनात्मक गतिविधियों से लेकर कई अलग-अलग विषयों पर बात की। इस दौरान बहुप्रतीक्षित प्रदेश कार्यसमिति को लेकर भी चर्चा हुई है। खबर यह भी है कि प्रदेश अध्यक्ष कार्यसमिति में शामिल होने वाले सदस्यों की सूची भी लेकर गए थे जिसमें प्रत्येक नाम पर गहन विचार मंथन किया गया। इस मुलाकात के बाद अब माना जा रहा है कि जल्द ही प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा हो जाएगी। गौरतलब है कि कार्यसमिति को लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने अपने समर्थकों का नाम दे रखा है और वो प्रदेश अध्यक्ष को फोन करके कार्यकर्ताओं को शामिल कराने का लगातार दबाव भी बना रहे हैं। ऐसी स्थिति में प्रदेश अध्यक्ष के सामने असमंजस की स्थिति बन गई है। प्रदेश अध्यक्ष चाहते हैं कि सूची जारी होने के बाद उन पर किसी भेदभाव का आरोप न लगे। लिहाजा वो चाहते हैं कि सारा काम केन्द्रीय नेतृत्व कर दें। जिससे सांप भी मर जाए और लाठी भी न टूटे।

ADVERTISEMENT

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT
अब धरातल में उतरेगी बीजेपी की प्रदेश कार्यसमिति प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय अध्यक्ष ने निकाला बीच का रास्ता | मुखबिर MP