त्विषा शर्मा केस में बड़ा एक्शन पूर्व जज गिरिबाला सिंह गिरफ्तार 6 घंटे पूछताछ के बाद CBI ने कसा शिकंजा

बहुचर्चित त्विषा शर्मा मौत मामले में CBI ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व जज गिरिबाला सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। CBI की टीम ने बुधवार को सुबह साढ़े 10 बजे उनके घर में प्रवेश किया और 6 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ के बाद उन्हें हिरासत में ले लिया। गिरफ्तारी के तुरंत बाद उन्हें मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद CBI कोर्ट में उनकी पेशी होगी। दरअसल, MP हाईकोर्ट ने बुधवार देर रात गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी। आदेश आते ही गुरुवार सुबह CBI की टीम उनके घर पहुंच गई। मुबिरों के मुताबिक, पूछताछ के दौरान गिरिबाला सिंह ने खराब स्वास्थ्य का हवाला दिया। उनके वकीलों ने डॉक्टरों के पर्चे भी CBI के सामने रखे। CBI की टीम पूछताछ से पहले समर्थ सिंह को भी लेकर गिरिबाला सिंह के घर पहुंची थी। बताया जा रहा है कि दोनों को आमने-सामने बैठाकर सवाल-जवाब किए गए।
अब CBI रिमांड की तैयारी
कोर्ट में पेशी के बाद CBI गिरिबाला सिंह को रिमांड पर ले सकती है। एजेंसी तकनीकी साक्ष्य जुटा रही है। SIT ने भी अपनी अब तक की जांच रिपोर्ट CBI को सौंप दी है। इसके बाद CBI अपने स्तर पर जांच को आगे बढ़ा रही है।
क्या है त्विषा शर्मा केस?
त्विषा शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद से यह मामला सुर्खियों में है। मौत की टाइमिंग और CCTV फुटेज में अंतर को लेकर लगातार सवाल उठ रहे थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच CBI को सौंपी गई थी।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?पूर्व जज गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत रद्द हाईकोर्ट ने कहा- आरोप गंभीर अब जेल में रहेंगे मां और बेटे
अब धरातल में उतरेगी बीजेपी की प्रदेश कार्यसमिति प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय अध्यक्ष ने निकाला बीच का रास्ता
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

सीएम के पास फोन आना बीच कार्यक्रम में 20 मिनट तक बात करना और अगले दिन हिल स्टेशन जाकर 'मेडिटेशन' का सहारा लेना आम बात तो नहीं
27/6/2026
बेलफास्ट में आयरलैंड ने रचा इतिहास वर्ल्ड चैंपियन भारत को 34 रन से हराया टीम इंडिया की बैटिंग तास के पत्तों की तरह ढही
26/6/2026
दतिया के उपचुनाव से सरकार में होगी 'संकटमोचक' की वापसी दंगल सज चुका है प्रतिद्वंदी का इंतजार बांकी
3/7/2026