'ग्रीन ब्लिडिंग कॉन्सेप्ट' पर आधारित हाईटेक बिल्डिंग का सीएम ने किया उद्घाटन कई मंत्री और विधायक रहे मौजूद

घाटे में चल रहे भोपाल नगर निगम की हाईटेक बिल्डिंग का मुख्यमंत्री डाक्टर मोहन यादव ने उद्घाटन किया है। नया भवन ग्रीन ब्लिडिंग कॉन्सेप्ट पर आधारित है। अभी नगर निगम के ऑफिस भोपाल में अलग-अलग जगहों पर स्थित थे। ऐसे में लोगों को अपने कार्य को लेकर काफी परेशानी होती थी। अब सारे दफ्तर नई बिल्डिंग में आ गए हैं। ऐसे में नगर निगम से संबंधित सारे काम यही पर हो जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि नगर निगम का यह भवन ग्रीन बिल्डिंग कॉन्सेप्ट पर आधारित है। इस भवन का उद्देश्य नागरिकों को सभी सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना है। भवन में सूर्य के प्रकाश और वेंटीलेशन की पर्याप्त व्यवस्था है, जो ऐतिहासिक रूप से प्रमाणित भारतीय वास्तुकला के सिद्धांतों के अनुरूप है। सीएम मोहन यादव ने अपने संबोधन में कहा कि ऊर्जा की दृष्टि से भी यह भवन अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति स्वयं करेगा। आज नगर निगम भोपाल द्वारा नीमच के ग्राम देवरी में स्थापित 10.5 मेगावॉट की सौर ऊर्जा का लोकार्पण भी किया जा रहा है। इस भवन की बिजली आपूर्ति ओपन एक्सेस के माध्यम से नीमच के इस संयंत्र से की जाएगी। परिसर की पार्किंग में भी सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित किया जा रहा है। यह भवन ऊर्जा और पर्यावरण संरक्षण का अद्भुत उदाहरण है। प्रदेश की राजधानी भोपाल का गौरव दिन-प्रतिदिन बढ़ रहा है। भोपाल को मेट्रोपॉलिटिन सिटी के रूप में विकसित किया जा रहा है। रायसेन, सीहोर, विदिशा, राजगढ़ को भोपाल से जोड़ते हुए यह क्षेत्र विकास के नए सौपान तय करेगा। नगर पालिक निगम भोपाल का नवनिर्मित भवन भू-तल सहित 8 मंजिलों में विकसित किया गया है। लगभग 2 लाख वर्ग फुट से बना यह भवन आधुनिक सुविधाओं से लैस है।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?भोपाल मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट फिल्म सूटिंग सहित अन्य कई व्यवस्थाएं शुरु पांच हजार में मिलेगी सुविधा
कर्मचारियों-अधिकारियों के वेतन बराबर उपहार लेने की छूट पर हो रहा विचार मुख्य सचिव अनुराग जैन तैयार कर रहे नया प्लान
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

हर पंचायत में वालेंटियर तैनात करेगी सरकार,फसलों का मुआबजा पटवारी नहीं वालेंटियर करेगा तय,भाजपा का वोट बैंक होगा मजबूत
6/8/2024
पंचायत सचिवों के लिए बड़ी खबर,अब अन्य जिलों में भी मिलेगी स्वजनों को अनुकंपा नियुक्ति,नियम में होगा संशोधन
22/5/2024
4% डीए देने का ऐलान,शासकीय कर्मचारियों को मिला तोहफा,चार फीसदी बढ़ा डीए,सीएम यादव ने की घोषणा
28/10/2024