Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

छोटे किसानों पर सरकार और संगठन की नजर उपार्जन केन्द्रों में तिलक लगा कर भाजपा संगठन के लोग करेंगे स्वागत

Apr 8, 2026 2 min read
छोटे किसानों पर सरकार और संगठन की नजर उपार्जन केन्द्रों में तिलक लगा कर भाजपा संगठन के लोग करेंगे स्वागत
ADVERTISEMENT
Font Size:

नौ अप्रैल से मध्य प्रदेश में गेंहू का उपार्जन शुरु होने जा रहा है। प्रदेश भर में करीब चार हजार से अधिक उपार्जन केन्द्र बनाए गए हैं। इस बार गेहूं खरीदी को विशेष रुप से सरकार और संगठन मिल कर महत्व दे रहे हैं। भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारी उपार्जन केन्द्रों पर मौजूद रहेंगे और किसानों का तिलक लगा कर स्वागत करेंगे। इस बार उपार्जन केन्द्रों में एक और व्यवस्था बनाई जा रही है जिसके तहत उपार्जन केन्द्र में सबसे पहले छोटे किसानों की फसल ली जाएगी उसके बाद बड़े किसानों की फसल खरीदी जाएगी। मजे की बात यह है कि अभी तक यह पूरा अभियान सरकार का अकेले हुआ करता था लेकिन अब इस अभियान में भाजपा का संगठन भी शामिल हो रहा है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल,सीएम मोहन यादव और प्रदेश प्रभारी महेन्द्र सिंह ने वर्चुअल मीटिंग भी की जिसमें किसानों की सुविधा को लेकर बात हुई। भाजपा किसान मोर्चे के पदाधिकारी उपार्जन केन्द्रों में आने वाले किसानों को मिठाई खिला कर उनका स्वागत करते नजर आएंगे। जिस प्रकार से छोटे किसानों की फसल पहले खरीदने का फैसला लिया गया है उससे यह जाहिर है कि सरकार और संगठन दोनों ज्यादा से ज्यादा किसानों तक पहुंच बनाने का प्रयास कर रहे हैं।

ADVERTISEMENT

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT
छोटे किसानों पर सरकार और संगठन की नजर उपार्जन केन्द्रों में तिलक लगा कर भाजपा संगठन के लोग करेंगे स्वागत | मुखबिर MP