Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

भाजपा की समन्वय बैठकें बेनतीजा रहने के बाद बीजेपी अध्यक्ष खंडेलवाल ने क्षेत्रीय संगठनों की ओर किया रुख

Apr 8, 2026 2 min read
भाजपा की समन्वय बैठकें बेनतीजा रहने के बाद बीजेपी अध्यक्ष खंडेलवाल ने क्षेत्रीय संगठनों की ओर किया रुख
ADVERTISEMENT
Font Size:

मध्य प्रदेश भाजपा की तरफ से होने वाली प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा और राजनीतिक नियुक्तियों पर बात नहीं बनने के बाद प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने स्थानीय संगठनों पर फोकस करना शुरु कर दिया है। गौरतलब है कि पिछले हफ्ते बीजेपी में लगातार गुप्त बैठकों का दौर चला। संघ,संगठन और सरकार के बीच हफ्ते भर में तीन बार बैठकें हुईं। उसके बाद प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने वरिष्ठ नेताओं के साथ व्यक्तिगत बैठक भी की। जिसमें पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान,पूर्व गृह मंत्री डाक्टर नरोत्तम मिश्रा सहित अन्य नेताओं के साथ प्रदेश अध्यक्ष ने बैठक की। सभी जगहों पर प्रदेश अध्यक्ष ने समन्वय बनाने का प्रयास किया लेकिन सारी बैठकें नाकाम साबित हुई। इन बैठकों के बाद प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने स्थानीय संगठनों की तरफ फोकस करना शुरु कर दिया है। बुधवार को प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल मुरैना दौरे पर पहुंचे जहां विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर भी मौजूद थे। दोनों वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में मुरैना के भाजपा नेताओं की बैठक आयोजित की गई। जिसमें संगठन को मजबूत करने और आगे की संगठनात्मक गतिविधियों को तेज करने पर जोर दिया गया। बैठक के दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने स्थानीय कार्यकर्ताओं और प्रतिनिधियों के साथ भी बैठक की। सभी नेताओं से प्रदेश अध्यक्ष ने विस्त्रित चर्चा की। गौरतलब है कि साल 2027 से चुनावी वर्ष शुरु होने जा रहा है लिहाजा प्रदेश अध्यक्ष अभी से कार्यकर्ताओं को चुनाव की तैयारी में जुटने के लिए कह रहे हैं। ताकि भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए स्थानीय इकाइयां पहले से ही तैयार रहें।

ADVERTISEMENT

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT
भाजपा की समन्वय बैठकें बेनतीजा रहने के बाद बीजेपी अध्यक्ष खंडेलवाल ने क्षेत्रीय संगठनों की ओर किया रुख | मुखबिर MP