भाजपा का खौफ कांग्रेस नेताओं के सिर चढ़ कर बोल रहा राज्यसभा की सीट पर दावेदारी करने से कतरा रहे नेता

मध्य प्रदेश की तीन राज्यसभा सीटों को लेकर भाजपा और कांग्रेस में बिसात बिछनी शुरु हो गई है। तीन सीटों में दो भाजपा के हिस्से की है तीसरी कांग्रेस खाते की सीट है जो दिग्विजय सिंह से खाली हो रही है। एक सीट के लिए कांग्रेस के पास पर्याप्त विधायक हैं लेकिन जिस प्रकार से कांग्रेस के विधायकों पर एक के बाद एक संकट के बादल छा रहे हैं ठीक उसी प्रकार से कांग्रेस में राज्यसभा की सीट से दावेदारी करने वाले नेताओं के पसीने भी छूट रहे हैं। राज्यसभा सीट के लिए कांग्रेस में दावेदारों की एक बड़ी कतार है जिसमें अरुण यादव,अध्यक्ष जीतू पटवारी,मीनाक्षी नटराजन,कमलेश्वर पटेल सहित कुछ अन्य दावेदार भी हैं जो राज्यसभा जाने का सपना संजो रहे हैं लेकिन वो भाजपा की रणनीति के आगे खुद को बेबस महसूस कर रहे हैं। दरअसल शिवपुरी जिले की विजयपुर सीट से विधायक मुकेश मल्होत्रा को राज्यसभा की सीट में वोट डालने का अधिकार नहीं है। वहीं बीना से कांग्रेस विधायक निर्मला सप्रे पर कांग्रेस विश्वास नहीं कर सकती तीसरी सीट दतिया है जहां कांग्रेस विधायक राजेन्द्र भारती की विधायकी पर तलवार लटक गई है और विधायकी जाना लगभग तय है। अब कांग्रेस के पास चार अतिरिक्त विधायक हैं। लेकिन कांग्रेस नेता इतने खौफजदा हैं कि खुल कर दावेदारी करने से कतराने लगे हैं। कांग्रेस को डर है कि उनके विधायकों को भाजपा तोड़ सकती है। और ऐसी स्थिति में कांग्रेस के खाते की सीट भाजपा के कब्जे में जा सकती है। कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी मन ही मन राज्यसभा जाने का सपना संजोए बैठे हैं लेकिन पार्टी के सामने खुद की दावेदारी पेस करने से कतरा रहे हैं। पटवारी को डर है कि अध्यक्ष रहते अगर वो खुद अपना चुनाव नहीं निकाल पाए तो पार्टी के कार्यकर्ताओं से अपना विश्वास खो बैठेंगे लिहाजा शांत रहने में ही भलाई है। अब एक ऐसे उम्मीदवार की तलाश है जिससे सांप भी मर जाए और लाठी भी न टूटे।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?भाजपा की समन्वय बैठकें बेनतीजा रहने के बाद बीजेपी अध्यक्ष खंडेलवाल ने क्षेत्रीय संगठनों की ओर किया रुख
मुख्य सचिव अनुराग जैन ने क्यों कहा कि मैं 'चीफ कम्प्लेंट ऑफिसर बन गया हूं' पढ़िए मुखबिर पर खबर
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

शासकीय कर्मचारियों का मनचाही जगह पर होगा तबादला,वेतन विसंगति दूर करने पर भी सीएम का जोर
29/7/2024
संविदा एवं ठेका श्रमिक कर्मचारी संघ इंटक ने दिया ज्ञापन,वेतन वृद्धि का आदेश जारी नहीं होने के कारण दिया ज्ञापन
31/7/2024
शासकीय कर्मचारियों के तबादलों से हटेगा प्रतिबंध,जिलों को हफ्ते भर के अंदर मिलेंगे प्रभारी मंत्री,सभी मंत्रियों के जिले तय घोषणा होना बांकी
30/7/2024