Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

एमपी बीजेपी सुमेर सिंह सोलंकी और जार्ज कुरियन को राज्यसभा में फिर करेगी रिपीट तीसरी सीट पर अरविंद भदौरिया हो सकते हैं दावेदार

May 25, 2026 3 min read
एमपी बीजेपी सुमेर सिंह सोलंकी और जार्ज कुरियन को राज्यसभा में फिर करेगी रिपीट तीसरी सीट पर अरविंद भदौरिया हो सकते हैं दावेदार
ADVERTISEMENT
Font Size:

मध्य प्रदेश की तीन राज्यसभा सीटों पर जून के महीने में चुनाव होने जा रहा है। उसके पहले प्रत्याशी चयन पार्टी के लिए एक बड़ी समस्या बन चुका है। लेकिन यहां पर ज्यादा बदलाव होने की गुंजाइश कम ही है। जार्ज कुरियन को केन्द्रीय मंत्रिमंडल में बनाए रखने के लिए भाजपा को फिर राज्यसभा भेजना होगा। वहीं सुमेर सिंह सोलंकी की स्थिति भी मजबूत बताई जा रही है। दरअसल भाजपा को एक आदिवासी नेतृत्व तैयार करना है। भाजपा के पास आदिवासी चेहरे तो बहुत हैं लेकिन उनमें आगे बढ़ने की संभावना कम है। लिहाजा भाजपा सुमेर सिंह सोलंकी को लंबी रेस का घोड़ा मान कर चल रही है। अभी सोलंकी की उम्र भी ज्यादा नहीं है लेकिन वो एक शिक्षित और पढ़ें लिखे नेता हैं। जो आदिवासी वर्ग के बीच भाजपा की बात को सही तरीके से रखने के लिए सही नेता हैं। सुमेर सिंह सोलंकी ने पिछले कुछ सालों में केन्द्रीय नेतृत्व में अपनी पकड़ भी काफी मजबूत की है। पीएम मोदी से लेकर अमित शाह तक उन्होंने अपनी पकड़ मजबूत की है। हांलांकि डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी जिस बड़वानी जिले से आते हैं। वहां पर भाजपा का मजबूत जनाधार बना पाने में वो नाकाम रहे हैं लेकिन उनकी तुलना में भाजपा के पास कोई दूसरा मजबूत आदिवासी चेहरा नजर नहीं आ रहा है इसी लिए सुमेर सिंह सोलंकी के रिपीट होने की संभावना ज्यादा बन रही है।  सुमेर सिंह सोलंकी का टिकट तभी काटा जाएगा जब उन्हें राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल किया जाएगा। जार्ज कुरियन और सुमेर सिंह के अलावा तीसरी सीट है जो कांग्रेस के खाते की है। अभी दिग्विजय सिंह उस सीट से हैं और संभावनाएं ऐसी बन रही हैं कि कांग्रेस दिग्विजय सिंह को एक बार फिर राज्यसभा भेज सकती है। कमलनाथ जरुर राज्यसभा जाने की कोशिश में लगे हैं लेकिन अब उन्हें राज्यसभा नहीं भेजा जाएगा। वहीं दिग्विजय सिंह के धुर विरोधी अरविंद भदौरिया को भाजपा भाजपा तीसरे उम्मीदवार के रुप में चुनाव मैदान में उतारने का प्रयास कर सकती है। हाल के दिनों में अरविंद भदौरिया को एक बार फिर सक्रिय होते देखा गया है। अरविंद भदौरिया साल 2023 में कांग्रेस की सरकार गिराने के मास्टर माइंड भी माने जाते हैं और सामान्य चेहरा भी हैं लिहाजा भाजपा एक सामान्य वर्ग को मौका देने के नाम पर अरविंद सिंह भदौरिया पर दांव लगा सकती है।

ADVERTISEMENT

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT
एमपी बीजेपी सुमेर सिंह सोलंकी और जार्ज कुरियन को राज्यसभा में फिर करेगी रिपीट तीसरी सीट पर अरविंद भदौरिया हो सकते हैं दावेदार | मुखबिर MP