लापता शासकीय कर्मचारियों को तलाशने जा रही है प्रदेश की मोहन सरकार,तलाशने के लिए निर्देश हुए जारी

मप्र में अजीबो गरीब मामला सामने आया है जहां पर राज्य सरकार लापता शासकीय कर्मचारियों को तलाशने जा रही है| बताया जा रहा है कि 30 साल पुलाने नियुमों का हवाला देते हुए वित्त विभाग में सभी विभागों को निर्देश दिया है| गौरतलब है कि पांच साल से विभागों को बिना कोई जानकारी दिए हजारों कर्मचारी गायब हैं वो ड्यूटी नहीं आते और शासकीय रिकार्ड में वो अब भी कर्मचारी हैं|इन कर्मचारियों के गायब होने से अलग-अलग विभागों में पदस्थ कर्मचारियों के कारण कई काम पेंडिंग पड़े हैं| लापता सभी कर्मचारियों को विभाग अब ‘डाइस नान’ घोषित करेगा| वित्त विभाग ने सभी विभागों से लापता कर्मचारियों की सूची भी तलब की है जिसके आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी| फिलहाल सभी विभाग इस बात की जानकारी जुटाने में जुट गए हैं कि उनके विभाग में कितने कर्मचारी हैं जो काफी समय से बिना अवकाश के ही लापता हैं| विभाग प्रदेश के हर जिले में ऐसे कर्मचारियों की लिष्ट तैयार कर रहा है| कई जगहों पर ऐसे भी मामले सामने आए हैं जो कर्मचारी कभी अपने कार्यालय नहीं गए और अधिकारियों की मिली भगत से उन्हे मासिक वेतन का भी लगातार भुगतान हो रहा है| ऐसे कर्मचारियों की भी सूची तलब की गई है| फिलहाल सभी विभाग लापता कर्मचारियों की सूची तैयार करने में जुट गए हैं जिससे आगे की कार्यवाही की जा सके|
Reader Reactions
What is your reaction to this story?श्रीनिवास तिवारी के जन्मदिन पर रीवा में सीएम ने दी करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात,भाजपा ने मोदी का मनाया जन्मदिन
आप मेहमान बन कर आओगे तो क्या घर में कब्जा करोगे' अतिथि शिक्षकों को शिक्षा मंत्री की दो टूक
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

हर पंचायत में वालेंटियर तैनात करेगी सरकार,फसलों का मुआबजा पटवारी नहीं वालेंटियर करेगा तय,भाजपा का वोट बैंक होगा मजबूत
6/8/2024
पंचायत सचिवों के लिए बड़ी खबर,अब अन्य जिलों में भी मिलेगी स्वजनों को अनुकंपा नियुक्ति,नियम में होगा संशोधन
22/5/2024
4% डीए देने का ऐलान,शासकीय कर्मचारियों को मिला तोहफा,चार फीसदी बढ़ा डीए,सीएम यादव ने की घोषणा
28/10/2024