संघ के तृदेव भाजपा के संगठन में लगाएंगे छन्नी मोर्चा और प्रकोष्ठ में कांग्रेस से आए कार्यकर्ताओं की होगी ने इंट्री

मप्र भाजपा में हुई तीन नियुक्तियों ने न सिर्फ कार्यकर्ताओं को हैरान परेशान किया है बल्कि कांग्रेस से लाखों की संख्या में कार्यकर्ताओं के लिए भी मुसीबत खड़ी कर दी है। दरअसल वर्तमान बीजेपी में पूरी तरह से संघ का एजेंडा लागू हो चुका है। पहली बार सात मोर्चा और 18 प्रकोष्ठों के संयुक्त रुप से प्रभारी घोषित किए गए हैं। ऊपर से कार्यालय प्रभारी के बजाय व्यवस्था प्रभारी की नियुक्ति कर यह बता दिया गया है कि अब संगठन में वही चलेगा जो संघ चाहेगा। तीनों नियुक्तियां दिखने में तो सामान्य लगती हैं लेकिन इसके पीछे बड़ा रहस्य है। साल 2023 विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा में करीब पांच लाख से अधिक कांग्रेस सहित अन्य पार्टियों के कार्यकर्ता शामिल हुए थे। उस वक्त चुनाव जीतने के लिए भाजपा ने सभी को ज्वाइन तो करवा लिया लेकिन उनमें अधिकतर कार्यकर्ता आज तक भाजपा में अर्जेस्ट नहीं हो पाए हैं। खासकर कांग्रेस से भाजपा में आए कार्यकर्ता तो दोनों पार्टी में फर्क ही नहीं कर पाए जबकि भाजपा एक कैडरबेस पार्टी यानी जाती है जहां डिसिप्लिन को सर्वोपरि माना जाता है। पिछले दो सालों तक बाहर से संघ और भाजपा संगठन ने इन सभी बाहरी कार्यकर्ताओं को जमकर परखने का प्रयास किया। अंत में यह निष्कर्ष निकला कि कांग्रेस से भाजपा में आए कार्यकर्ता अभी तक भाजपा में ढल नहीं पाए हैं। अब वो सभी कार्यकर्ता भाजपा में मोर्चा,प्रकोष्ठ सहित अन्य जगहों पर पद भी चाहते हैं। दावेदारी भी कर रहे हैं। इन्हीं सब चीजों को गंभीरता से देखने और परखने के लिए संघ ने भाजपा की दो महत्वपूर्ण विंग सातों मोर्चे और 18 प्रकोष्ठ के लिए संयुक्त रुप से प्रभारी नियुक्त कर मूल भाजपा के कार्यकर्ता और बाहर से आए कार्यकर्ताओं को परखने की जिम्मेदारी दे दी है। ऊपर से कार्यालय व्यवस्था प्रभारी नियुक्त कर रही सही कसर को भी निकाल कर रख दिया है।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?सांसद- विधायकों को मोहन सरकार ने दिया टास्क दो साल के विकास कार्यों की समीक्षा करो फिर आगे का होगा रोड मैप तैयार
भाजपा क्यों जारी नहीं कर पाई 30 जिलों की कार्यकारिणी आखिर कौन डाल रहा अड़ंगा
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

नए साल में शासकीय कर्मचारियों को सीएम मोहन यादव की सौगात,पहली तारीख को मिलेगा वेतन
30/12/2023
शासकीय कर्मचारियों को 4% डीए की जल्द मिलेगी सौगात,सीएम यादव जल्द करेंगे घोषणा
1/1/2024
शासकीय कर्मचारियों का मनचाही जगह पर होगा तबादला,वेतन विसंगति दूर करने पर भी सीएम का जोर
29/7/2024