सांसद- विधायकों को मोहन सरकार ने दिया टास्क दो साल के विकास कार्यों की समीक्षा करो फिर आगे का होगा रोड मैप तैयार

मुख्यमंत्री डाक्टर मोहन यादव के कार्यकाल का दो साल पूरा होने जा रहा है। 13 दिसंबर को सीएम मोहन यादव को मुख्यमंत्री पद की शपथ लिए दो साल हो जाएंगे। ऐसे में उन पर अपनी सरकार का लेखा-जोखा जनता के सामने रखने की मजबूरी है। सीएम मोहन यादव ने सांसद-विधायकों को निर्देशित किया है कि वो अपने जिले के विकास कार्यों की समीक्षा करें। सभी सांसद विधायकों को जिलों में विकास कार्यों और सरकार की योजनाओं की समीक्षा का जिम्मा सौंपा जाएगा। इस समीक्षा के दौरान जो कार्य हुए उसकी तो जानकारी जुटाई ही जाएगी साथमें जिन विकास कार्यों की क्षेत्रों में जरुरत है और अभी तक नहीं हुए तो उसकी लिस्ट भी तैयार की जाएगी। जनप्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्रों की प्रत्येक माह समीक्षा करेंगे। समीक्षा रिपोर्ट सीएम मोहन यादव को सौंपी जाएगी और फिर उसके आधार पर प्रदेश के सभी क्षेत्रों का तेजी से विकास किया जाएगा। गौरतलब है कि जिलों में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के बीच अक्सर टकराव की खबरें आती हैं। जिसके कारण कई विकास कार्य रुक जाते हैं और उसका खामियाजा स्थानीय जनता को भुगतना पड़ता है। इसी लिए दो साल पूरे होने के बहाने सीएम यादव ने विकास कार्यों की समीक्षा पर जोर दिया है जिससे अधिकारियों पर दबाव बनाया जा सके और विकास की गति को और तेज किया जा सके।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?एमपी की कानून व्यवस्था पर पूर्व सीएम ने उठाया सवाल कहा 'अपराधियों के नहीं पकड़े जाने तक चैन से नहीं बैठूंगा'
संघ के तृदेव भाजपा के संगठन में लगाएंगे छन्नी मोर्चा और प्रकोष्ठ में कांग्रेस से आए कार्यकर्ताओं की होगी ने इंट्री
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

हर पंचायत में वालेंटियर तैनात करेगी सरकार,फसलों का मुआबजा पटवारी नहीं वालेंटियर करेगा तय,भाजपा का वोट बैंक होगा मजबूत
6/8/2024
पंचायत सचिवों के लिए बड़ी खबर,अब अन्य जिलों में भी मिलेगी स्वजनों को अनुकंपा नियुक्ति,नियम में होगा संशोधन
22/5/2024
4% डीए देने का ऐलान,शासकीय कर्मचारियों को मिला तोहफा,चार फीसदी बढ़ा डीए,सीएम यादव ने की घोषणा
28/10/2024