एमपी की कानून व्यवस्था पर पूर्व सीएम ने उठाया सवाल कहा 'अपराधियों के नहीं पकड़े जाने तक चैन से नहीं बैठूंगा'

मप्र की कानून व्यवस्था पर अभी तक विपक्ष सवाल खड़े कर रहा था लेकिन इस बार प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सवाल खड़ा कर राज्य सरकार पर ही सीधा हमला बोल दिया है। दरअसल गृह विभाग सीएम मोहन यादव के पास है और ऐसी स्थिति में केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने संसदीय क्षेत्र में एक मासूम के साथ हुई दुष्कर्म की वारदात को लेकर ट्वीट कर न सिर्फ कानून व्यवस्था पर करारा प्रहार किया है बल्कि सीएम यादव के विभाग पर भी सवालिया निशान लगा दिया है। पूर्व सीएम ने लिखा है कि वो काफी आहत हैं इसी लिए उन्होंने कहा कि जब घटना के बाद प्रशासन मामले को गंभीरता से नहीं लेता है वो इस पूरे मामले को खुद गंभीरता से लेंगे। साथ में पूर्व सीएम ने लिखा कि जब तक इस मामले में पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिल जाता है तब तक वो चैन से नहीं बैठेंगे। मतलब साफ है कि अब पूर्व सीएम ने वर्तमान सीएम की सरकार पर हमला बोल कर यह बता दिया है कि प्रदेश की कानून व्यवस्था चौपट है। जिसे सुधारने की जरुरत है।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?एमपी में नर्सिंग के खाली पदों पर भर्ती में स्वास्थ विभाग के छूट रहे पसीने,डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ल की बैठकों का नहीं निकल रहा नतीजा
सांसद- विधायकों को मोहन सरकार ने दिया टास्क दो साल के विकास कार्यों की समीक्षा करो फिर आगे का होगा रोड मैप तैयार
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

हर पंचायत में वालेंटियर तैनात करेगी सरकार,फसलों का मुआबजा पटवारी नहीं वालेंटियर करेगा तय,भाजपा का वोट बैंक होगा मजबूत
6/8/2024
पंचायत सचिवों के लिए बड़ी खबर,अब अन्य जिलों में भी मिलेगी स्वजनों को अनुकंपा नियुक्ति,नियम में होगा संशोधन
22/5/2024
4% डीए देने का ऐलान,शासकीय कर्मचारियों को मिला तोहफा,चार फीसदी बढ़ा डीए,सीएम यादव ने की घोषणा
28/10/2024