Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

भोपाल में अघोषित चौकी बनाकर अवैध वसूली का खेल हर वाहन से 500-2000 रुपये की उगाही

May 29, 2026 2 min read
भोपाल में अघोषित चौकी बनाकर अवैध वसूली का खेल हर वाहन से 500-2000 रुपये की उगाही
ADVERTISEMENT
Font Size:

मध्यप्रदेश में परिवहन नाके बंद होने के सरकारी दावों के बीच भोपाल में अघोषित चौकी बनाकर वाहनों से अवैध वसूली का बड़ा खेल सामने आया है। राजधानी के आउटर क्षेत्रों में आरटीओ विभाग के निजी एजेंट और शहरी क्षेत्र में ट्रैफिक पुलिस द्वारा अवैध वसूली का खेल खेला जा रहा है और प्रत्येक वाहनों को रोककर 500 से 2000 रुपये तक वसूली की जा रही हैं। हैरानी की बात यह है कि चेकिंग का काम परिवहन विभाग के संरक्षण में पलने वाले प्राइवेट कटर कर रहे हैं।  

ADVERTISEMENT

मुखबिर की पड़ताल में खुलासा  

मुखबिर.com की टीम ने रात में मौके पर जाकर पूरे खेल का पर्दाफास करने का प्रयास किया है। जिस जगह चेकिंग हो रही है, वहां बीम में झाड़ियां और घना अंधेरा रहता है। अंधेरे का फायदा उठा कर प्राइवेट कटर लाइटिंग से पहले झाड़ियों में छिपे रहते हैं। वाहन गुजरते ही सामने आकर वाहन रोक लेते हैं।  

ADVERTISEMENT

वाहन रोकने वालों से सवाल किया जाता है तो वो उल्टे ड्राइवर को धमकी देते हैं  

वाहन रोकने वाले प्राइवेट कर्मचारियों के हाथ में कम रोशनी में इस्तेमाल होने वाली जलती हुई ट्रैफिक बेटन रहती है। मुखबिर ने एक वाहन चालक से सवाल किया तो उसने नाम न छापने की शर्त पर बताया, "चेकिंग के दौरान हर बार 500 रुपये लिए जाते हैं। पूछने पर कि प्राइवेट कर्मचारी हो तो कहते हैं, 'तुमसे क्या मतलब।' कुछ नहीं सुनते, उल्टे गाड़ी बंद करने और हजार रुपये का चालान बनाने की धमकी देते हैं। मजबूरी में उन्हें देना पड़ता है।" ट्रकों और बसों से तो 2000 रुपये तक वसूले जा रहे हैं।  


अवैध वसूली में RTO की मिली भगत का अंदेशा

ADVERTISEMENT


शहर से बाहर बनाए गए आरटीओ कार्यालय में अगर कोई RTO से सवाल जवाब करने पहुंच जाए तो वो उसे उल्टे धमकी देते हैं। उनके पीछे एक गनर भी खड़ा रहता है जो अप्रत्यक्ष तरीके से डराने का काम करता है। जिस प्रकार से भोपाल आरटीओ कार्यालय में निजी एजेंसियों से सुरक्षा कर्मी हायर किए गए हैं वो भी सवालों के दायरे में है। उनके वेतन का कौन भुगतान करता है उसकी भी जानकारी नहीं दी जाती है।

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT
भोपाल में अघोषित चौकी बनाकर अवैध वसूली का खेल हर वाहन से 500-2000 रुपये की उगाही | मुखबिर MP