Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

BSP के रंग में रंगी NSUI होर्डिंग बैनर से गायब हुआ ध्वज दलितों को अपनाने का नया रास्ता

May 30, 2026 2 min read
BSP के रंग में रंगी NSUI होर्डिंग बैनर से गायब हुआ ध्वज दलितों को अपनाने का नया रास्ता
ADVERTISEMENT
Font Size:

बदलते समय के साथ कांग्रेस की छात्र विंग NSUI ने खुद को कब अपडेट कर दिया उसकी जानकारी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को भी नहीं लगी। दरअसल जिस प्रकार से कांग्रेस कार्यालय के बाहर NSUI की होर्डिंग बैनर लगाए गए हैं उसमें NSUI का मूल ध्वज गायब है। पहले जितने भी होर्डिंग बैनर लगाए जाते थे उसमें NSUI के ध्वज की तस्वीर लगी रहती थी जिसमें कांग्रेस का पंजा भी दिखाई पड़ता था। लेकिन अब जो होर्डिंग बैनर लगाए गए हैं वो बीएसपी मय हो गया है। बीएसपी के ध्वज में ब्ल्यू कलर का इस्तेमाल किया जाता था। क्योंकि अब बीएसपी का मध्य प्रदेश में किसी प्रकार का जनाधार बचा नहीं है। उसके एक भी विधायक नहीं है ऐसी स्थिति में NSUI बीएसपी के वोट बैंक पर नजर गड़ा रही है। शायद NSUI को लगता है कि बीएसपी का रंग इस्तेमाल करने से दलित वर्ग के वोट कांग्रेस की तरफ डायवर्ट होंगे। मुखबिर को मिली सूचना के अनुसार कांग्रेस की छात्र विंग इन दिनों दलित वर्ग के युवाओं से लगातार संपर्क कर रही है। छात्र विंग को इस बात का अंदाजा है कि बीएसपी के रंग में रंगने से दलित वर्ग का वोट बैंक हासिल हो पाएगा। लिहाजा NSUI ने अपने होर्डिंग बैनर को ही बदल दिया जिसकी भनक पार्टी के नेताओं तक को नहीं लगी।

ADVERTISEMENT

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT
BSP के रंग में रंगी NSUI होर्डिंग बैनर से गायब हुआ ध्वज दलितों को अपनाने का नया रास्ता | मुखबिर MP