दिल्ली में लिखी जाएगी राज्यसभा की 'स्क्रिप्ट' आज भाजपा के उम्मीदवारों का फाइनल होगा नाम

जून के महीने में मध्यप्रदेश कोटे की तीन राज्यसभा सीटों का चुनाव होने जा रहा है। कांग्रेस पार्टी हार्स ट्रेडिंग के डर से उम्मीदवार घोषित करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रही लेकिन भारतीय जनता पार्टी की तरफ से उम्मीदवार चयन को लेकर लगातार बैठकों का दौर जारी है। भोपाल में सरकार और संगठन के बीच कई दौर की समन्वय बैठकें हो चुकी हैं। संभावित दावेदारों के नाम का पैनल बना कर भेजा जा चुका है लेकिन अब तक दिल्ली से उम्मीदवारों पर फाइनल मुहर लगना बांकी है। सुमेर सिंह सोलंकी और जार्ज कुरियन को रिपीट करना है अथवा ने चेहरों को मौका देना है इस विषय पर काफी विचार मंथन चल रहा है। वहीं राज्यसभा की तीसरी सीट पर भी भाजपा की नजर है जो कांग्रेस के खाते की है। लिहाजा सीएम मोहन यादव मंगलवार को दिल्ली में थे इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात के साथ ही अन्य कई नेताओं से मुलाकात कर राज्यसभा के संभावित दावेदारों पर चर्चा की लेकिन बात अंतिम दौर तक नहीं पहुंच पाई। अब बुधवार को भी सीएम मोहन यादव दिल्ली दौरे पर हैं। और माना जा रहा है कि राज्यसभा के उम्मीदवारों पर अब अंतिम मुहर लग जाएगी। कांग्रेस खाते की सीट को किसी भी सूरत में भाजपा जीतना चाहती है। सीएम मोहन यादव केन्द्रीय नेतृत्व के सामने अपना सियार मजबूत करने के लिए राज्यसभा की तीसरी सीट जीत कर अपनी कुशल राजनीति और रणनीति का परिचय देना चाहते हैं। ऐसी स्थिति में भाजपा तीसरे नाम पर ज्यादा मंथन कर रही है यही कारण है कि अब तक भाजपा ने अपने पत्ते नहीं खोले हैं। Mukhbir को मिली सूचना के अनुसार भाजपा तीसरी सीट पर किसी सामान्य वर्ग के नेता को आगे बढ़ाने की कोशिश में हैं। लिहाजा वो नाम कौन होगा उसी विषय को लेकर सीएम मोहन यादव और केन्द्रीय नेतृत्व के बीच गहन विचार-मंथन होना है।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस में प्रत्याशी को लेकर घमासान विधायकों ने कहा हमारी सहमति से हो उम्मीदवार का चयन
भोपाल RTO कार्यालय को किससे खतरा है निजी एजेंसियों से सुरक्षा कर्मी हायर कर सुरक्षा व्यवस्था की गई है दुरुस्त आखिर कौन देता है वेतन
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

हर पंचायत में वालेंटियर तैनात करेगी सरकार,फसलों का मुआबजा पटवारी नहीं वालेंटियर करेगा तय,भाजपा का वोट बैंक होगा मजबूत
6/8/2024
पंचायत सचिवों के लिए बड़ी खबर,अब अन्य जिलों में भी मिलेगी स्वजनों को अनुकंपा नियुक्ति,नियम में होगा संशोधन
22/5/2024
4% डीए देने का ऐलान,शासकीय कर्मचारियों को मिला तोहफा,चार फीसदी बढ़ा डीए,सीएम यादव ने की घोषणा
28/10/2024