Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
भोपाल

पुलिस छावनी में तब्दील हुई राजधानी,पांच हजार जवानों ने संभाली सुरक्षा की कमान,कल होगा मतदान

May 5, 2024 2 min read
पुलिस छावनी में तब्दील हुई राजधानी,पांच हजार जवानों ने संभाली सुरक्षा की कमान,कल होगा मतदान

📷 BHOPAL CITY

ADVERTISEMENT
Font Size:

सात मई को मप्र की नौ लोकसभा सीटों पर मतदान होना है जिसमें भोपाल भी शामिल है| मतदान को शांतपूर्ण तरीके से संपन्न करने के लिए पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है| गौरतलब है कि भोपाल में 2097 मतदान केन्द्र हैं जिसमें 427 केन्द्र अति संवेदनशील केन्द्र हैं|सभी संवेदनशील बूथों पर पुलिस की विशेश नजर रहेगी| 275 सेक्टर पर पुलिस की मोबाइल टीम शहर के एक कोने से दूसरे कोने में पेट्रोलिंग करती नजर आएगी| किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए क्यूआरटी के जवान थानों में तैनात रहेंगे| पुलिस की मौजूदगी दिखाने के लिए रोजाना फ्लैग मार्च किया जा रहा है,गुंडे और बदमाशों को जिला बदर किया जा चुका है|शहर की सीमाओं पर नाकाबंदी कर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है| संदेहियों पर लगातार निगरानी की जा रही है| सभी 2097 वे मतदान केन्द्रों पर सुरक्षा का लगातार जायजा लिया जा रहा है| अति संवेदनशील केन्द्रों में विशेष बल तैनात रहेगा|275 सेक्टर में मोबाइल टीम पोलिंग बूथ पर पेट्रोलिंग करेगी|

ADVERTISEMENT

केन्द्र की नौ कंपनियां रहेंगी मौजूद

सुरक्षा ब्यवस्था को लेकर केन्द्र की नौ कंपनियों को तैनात किया गया है| इसमें तीन एसएसबी, दो मेघालय,चार एसएएफ की हैं| प्रत्येक कंपनी में 80 पुलिस कर्मी रहेंगे| आज सुबह से सभी मतदान केन्द्रों में पुलिस कर्मी मोर्चा संभाल लेंगे|

ADVERTISEMENT

बाहरी लोगों को जिला छोड़ने के लिए बोला गया है

बाहरी लोगों को जिला छोड़ने के पहले ही निर्देश दिए जा चुके हैं वहीं कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह के निर्देश के बाद पुलिस धारा 144 का पालन करा रही है|रविवार शाम छह बजे से मतदान समाप्ति यानि सात मई की शाम छह बजे तक शराब दुकानें और बार पूरी तरह से बंद रहेंगे| शराब के आयात,निर्यात,क्रय-विक्रय एवं प्रदाय पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा| सभी प्रकार के चुनाव प्रचार पर प्रतिबंध लगा दिया गया है|

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT
पुलिस छावनी में तब्दील हुई राजधानी,पांच हजार जवानों ने संभाली सुरक्षा की कमान,कल होगा मतदान | मुखबिर MP