Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

मऊगंज दुर्घटना में मृतक पुलिसकर्मी को मिला शहीद का दर्जा,एक करोड़ की राशि के साथ अनुकंपा नियुक्ति की घोषणा

Mar 16, 2025 1 min read
मऊगंज दुर्घटना में मृतक पुलिसकर्मी को मिला शहीद का दर्जा,एक करोड़ की राशि के साथ अनुकंपा नियुक्ति की घोषणा
ADVERTISEMENT
Font Size:

मऊगंज शाहपुर थाना क्षेत्र के गड़रा गांव में हुई दुर्घटना में कर्तव्य निर्वहन के दौरान अपने प्राणों का उत्सर्ग करने वाले एएसआई (25वीं बटालियन) रामचरण गौतम को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शहीद का देने का ऐलान किया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने एक और बड़ी घोषणां करते हुए कहा कि स्व. गौतम के आश्रितों को एक करोड़ रुपए की सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि शहीद रामचरण गौतम के पात्र उत्तराधिकारी को शासकीय सेवा में लिया जाएगा। यह उनके बलिदान के प्रति श्रद्धा, आस्था और राज्य सरकार की परंपरा और कर्तव्य का प्रकटीकरण है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि शहीद रामचरण गौतम की कर्तव्य परायणता और उनका बलिदान चिर-स्मरणीय रहेगा। उन्होंने कहा कि दुर्घटना में घायलों के इलाज के लिए यथा योग्य व्यवस्था की जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मीडिया को जारी संदेश में यह विचार व्यक्त किए।

ADVERTISEMENT

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT