एक हफ्ते के अंदर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष का होगा फैसला,होली के पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष का होगा चुनाव

संगठन के बदलाव से गुजर रही भारतीय जनता पार्टी में मंडल और जिला अध्यक्षों के बाद अब प्रदेश अध्यक्षों का चुनाव होना है| लेकिन अभी तक चुनाव प्रभारी बनाए गए धर्मेन्द्र प्रधान मध्य प्रदेश के दौरे पर नहीं आए जिसके चलते प्रदेश अध्यक्ष को लेकर रायशुमारी नहीं हो पाई है| अब राष्ट्रीय अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया शुरु हो रही है Mukhbir को मिली सूचना के मुताबिक होली के पहले भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चयन होना है| राष्ट्रीय अध्यक्ष के चयन से पहले प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति होनी है| इसी लिए अब माना जा रहा है कि हफ्ते भर के अंदर प्रदेश अध्यक्ष को लेकर फैसला हो जाएगा| जल्द ही धर्मेन्द्र प्रधान मध्य प्रदेश दौरे पर आएंगे जिसके तहत वो सत्ता और संगठन के पदाधिकारियों के साथ रायशुमारी करेंगे उसके बाद नामांकन प्रक्रिया शुरु होगी और फिर दिल्ली से नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा कर दी जाएगी| अगर सिंगल नाम रहा तो अध्यक्ष की घोषणा में कोई दिक्कत नहीं होगी लेकिन दो य उससे अधिक दावेदार नामांकन भरते हैं तो फिर चुनाव की स्थिति भी बन सकती है| अभी तक मप्र भाजपा में दो बार चुनाव की स्थिति बनी हैं बांकी अन्य सभी बार सिंगल नाम गए और फिर उनकी घोषणा हुई है| इस बार एमपी बीजेपी में अध्यक्ष पद के कई दावेदार सामने आ रहे हैं| हांलाकि खुल कर कोई सामने नहीं आ रहा है लेकिन अध्यक्ष बनने की इच्छा करीब 25 से अधिक नेताओं में है| जिन्हे मंत्रिमंडल में स्थान नहीं मिला अथवा जो नेता विधानसभा का चुनाव हार गए हैं वो अपनी राजनीतिक पुनर्वास चाहते हैं और यही कारण है कि इस बार अध्यक्ष पद के कई दावेदार हैं| अब देखना दिलचश्प होगा कि जब नामांकन प्रक्रिया शुरु होगी तो कितने दावेदार सामने आएंगे|
Reader Reactions
What is your reaction to this story?'अनिश्चितता' के भंवर में भाजपा के कार्यकर्ता,कार्यालय में छाया रहता है सन्नाटा
अधिकारियों के लग्जरी वाहनों पर सरकार की वक्र दृष्टि,निजी कामों में इस्तेमाल करने पर होगी वसूली
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

हर पंचायत में वालेंटियर तैनात करेगी सरकार,फसलों का मुआबजा पटवारी नहीं वालेंटियर करेगा तय,भाजपा का वोट बैंक होगा मजबूत
6/8/2024
पंचायत सचिवों के लिए बड़ी खबर,अब अन्य जिलों में भी मिलेगी स्वजनों को अनुकंपा नियुक्ति,नियम में होगा संशोधन
22/5/2024
4% डीए देने का ऐलान,शासकीय कर्मचारियों को मिला तोहफा,चार फीसदी बढ़ा डीए,सीएम यादव ने की घोषणा
28/10/2024