Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

भोपाल में घटी वोटरों की संख्या से नेताओं के माथे में दिखी चिंता की लकीर

Dec 19, 2025 3 min read
भोपाल में घटी वोटरों की संख्या से नेताओं के माथे में दिखी चिंता की लकीर
ADVERTISEMENT
Font Size:

मप्र में एसआइआर के बाद अब वोटरों की संख्या में भारी कमी आई है। राजधानी भोपाल में हुए विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान मतदाता सूची का शुद्धिकरण हुआ है, शुद्धिकरण के बाद जो नतीजे सामने आए हैं वो चौंकाने वाले हैं। सात विधानसभा क्षेत्र में करीब चार लाख 38 हजार 876 मतदाता कम हो जाएंगे, जिसके बाद अब 16 लाख 87 हजार 33 मतदाता शेष रह गए हैं। एसआईआर के दौरान 33 हजार 791 मृत मतदाता मिले हैं, जिनका नाम लंबे समय से सूची में जुड़ा हुआ था, जबकि 14 हजार 171 ऐसे मतदाता हैं जिनका दो जगह पर नाम दर्ज था। अब निर्वाचन अधिकारियों द्वारा मतदाता सूची का फॉर्मेट तैयार किया जा रहा है जिसका प्रकाशन 23 को किया जाएगा। इसके बाद ही जो मतदाता एसआईआर के दौरान छूट गए हैं, वह फॉर्म नंबर छह में अपनी जानकारी भरकर दस्तावेज के साथ जमा कर सकेंगे। जिनका सत्यापन होने के बाद सूची में नए मतदाता के रूप में नाम जोड़ लिया जाएगा। गौरतलब है कि जिले में चार नवंबर से एसआईआर शुरू हुआ था जो कि 18 दिसंबर तक जारी रहा, जिसमें करीब 21 लाख 25 हजार 908 मतदाताओं को गणना पत्रक दिए गए थे। इनमें से 16 लाख 87 हजार 33 मतदातओं के पत्रक डिजिटाइज हो गए हैं, जबकि चार लाख 38 हजार 876 के पत्रक अनकलेक्टेबल हैं। इन पत्रकों का जब गहन पुनरीक्षण किया गया तो पता चला कि इनमें से 33 हजार 791 मतदाताअें की मृत्यु हो चुकी है, एक लाख एक हजार 504 मतदाता मौके पर अनुपस्थित मिले। जबकि दो लाख 86 हजार 661 मतदाता दूसरे जगह या जिले में शिफ्ट हो गए हैं और 14 हजार 171 के सूची में दो जगह नाम दर्ज थे। अब इन सभी मतदाताओं का नाम काटकर ही सूची का फॉर्मेट तैयार किया जा रहा है, जिनके कम होने से सात विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या स्वत: कम हो जाएगी। नई संख्या को लेकर भोपाल के अलग-अलग विधानसभा की बात करें तो बैरसिया - 2,518 -1,779 -7,816 -718 -72 -12,903।।।।।।उत्तर - 4,682 -26,055 -18,879 -1,376 -66 - 51,058।।।।।नरेला - 6,138 -6,098 -65,356 -3,115 -528 -81,235।।।।।दक्षिण-पश्चिम - 4,170 -11,074 -46,361 -1,324 -504 -63,433।।।।।मध्य - 4,305 -5,706 -54,891 -2,244 - 158 -67,304।।।।।गोविंदपुरा - 6,311 - 25,590 -61,282 -3,092 -777 -97,052।।।।।हुजूर - 5,667 -25,202 -32,076 -,2,302 -644 - 65,891।।।।।

ADVERTISEMENT

कुल - 33,791 -1,01,504 -2,86,661 -14,171 -2,749 -4,38,876

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT
भोपाल में घटी वोटरों की संख्या से नेताओं के माथे में दिखी चिंता की लकीर | मुखबिर MP