Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

'दुश्मन' चालाक है हम उसको आंखो में धूल नहीं झोंकने देंगे आखिर दुश्मन है कौन सीएम ने नहीं बताया

Jul 13, 2026 2 min read
'दुश्मन' चालाक है हम उसको आंखो में धूल नहीं झोंकने देंगे आखिर दुश्मन है कौन सीएम ने नहीं बताया
ADVERTISEMENT
Font Size:

दतिया में नामांकन प्रक्रिया के आखिरी दिन भाजपा उम्मीदवार आशुतोष तिवारी का नामांकन भरवाया गया। इस दौरान सीएम मोहन यादव,प्रदेश प्रभारी महेन्द्र सिंह,प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के अलावा पूर्व गृह मंत्री डाक्टर नरोत्तम मिश्रा मौजूद रहे। नामांकन भरने के बाद एक जनसभा में सीएम यादव ने बहुत सी बातें कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि दतिया का विकास भाजपा की सरकार ने किया है। लेकिन उन्होंने यह नहीं कहा कि यहां पर जो भी विकास हुआ है वो पूर्व गृह मंत्री ने पिछले 15 साल में किया है। सीएम ने अपने संबोधन में एक और बात कही कि दुश्मन बहुत चालाक है और हम उसको आंखों में धूल नहीं झोंकने देंगे। अब सवाल इस बात का उठता है कि प्रदेश में सरकार भाजपा की है उसके बाद भी भाजपा दुश्मन को ज्यादा चालाक कह रही है। जिस भाजपा में पलक झपकते एक मंझे हुए नेता का टिकट काट दिया गया ये कह कर कि सर्वे रिपोर्ट में आपकी स्थिति ठीक नहीं है उस भाजपा के नेता कह रहे हैं कि दुश्मन बहुत चालाक है और हम उसको हमारी आंखों में धूल नहीं झोंकने देंगे। शायद विजयपुर की हार भाजपा को अब भी याद है जहां पर सरकार रहते हुए भी भाजपा अपने मंत्री रामनिवास रावत को जीत नहीं दिला पाई। क्या भाजपा के कार्यकर्ता पार्टी हाई कमान द्वारा दिए जख्मों को इतनी जल्दी भूल जाएंगे। जो कार्यकर्ता पूर्व गृह मंत्री के चुनाव की तैयारी में लगे थे अब उन्हीं कार्यकर्ताओं को आशुतोष तिवारी के पक्ष में वोट मांगने जाना पड़ेगा। वोटिंग तो 30 जुलाई को होगी लेकिन उसके पहले भाजपा को खड़ा संघर्ष करना है। क्योंकि कांग्रेस पार्टी ने एक मंझे और ईमानदार छवि वाले नेता को चुनाव मैदान में उतार दिया है लिहाजा चुनाव एक जबरदस्त मोड़ पर आ चुका है। तीसरे कैंडीडेट के रुप में दामोदर यादव है जो जातीय समीकरण के आधार पर चुनाव मैदान में हैं और उनके पीछे मजबूत हाथ होने की खबर है। इसी लिए अब दतिया का चुनाव जोरदार हो चुका है।

ADVERTISEMENT

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT