'भाड़े की भीड़' से दतिया में हुई भाजपा की सभा पूर्व गृह मंत्री के आंशुओं के सैलाब में बहा दतिया

दतिया में नामांकन के आखिरी दिन जब भाजपा के वरिष्ठ नेता धरातल में उतरे तो उन्हें भाजपा की जमीन का अंदाजा लग गया। दरअसल जिस प्रकार से पूर्व गृह मंत्री डाक्टर नरोत्तम मिश्रा का दतिया से टिकट काटा गया उससे दतिया विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ता आज भी अपने नेतृत्व से नाराज हैं। जिसका नतीजा ये निकला कि नामांकन के दौरान भाजपा के कार्यकर्ता घर से बाहर ही नहीं निकले। हांलांकि इस बात का अहसास भाजपा नेताओं को पहले से ही था इसी लिए भाजपा की तरफ से ग्वालियर,भांडेर,सेंवड़ा,डबरा,शिवपुरी,करैरा,दिनारा,लहार,छतरपुर और सागर से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता बुलाए गए थे। इसके अलावा दतिया में मौजूद मुखबिरों का ये भी दावा है कि बड़ी संख्या में भाड़े की जनता बुलाई गई जिससे भाजपा की सभा को सफल बनाया जा सके। इस पूरे कार्यक्रम के दौरान एक और बात देखने को मिली जब पूर्व गृह मंत्री डाक्टर नरोत्तम मिश्रा की आंखों में आंसू छलक आए। पूर्व गृह मंत्री की आंखों में छलकते आंसू पर दतिया के जनता की नजर पड़ी तो मानो पूरे दतिया में आंसू का शैलाब आ गया है। अपने नेता की आंखों में आंसू देख स्थानीय जनता की आंखें भी भीग गई। ऐसा लग रहा था कि मानो पूर्व गृह मंत्री की आंखों से बह रहे आंसुओं के सैलाब में पूरा दतिया बह जाएगा। मंच से जब पूर्व गृह मंत्री अपना संबोधन देकर आए तो वो आंसू पोंछे भी नजर आए। अब देखना यह होगा कि दतिया की जनता के दिल में राज करने वाले दादा की आंखों में आंसू देख कर स्थानीय जनता का क्या रिएक्शन होता है इसका पता तो तीन अगस्त को ही पता चल पाएगा।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?'दुश्मन' चालाक है हम उसको आंखो में धूल नहीं झोंकने देंगे आखिर दुश्मन है कौन सीएम ने नहीं बताया
दतिया की जिस जमीन पर 'ब्राह्मण' के आंसू गिरे उस जमीन पर क्या 'कमल' खिलेगा यह एक बड़ा सवाल है जिसका जवाब जनता देगी
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

नए साल में शासकीय कर्मचारियों को सीएम मोहन यादव की सौगात,पहली तारीख को मिलेगा वेतन
30/12/2023
शासकीय कर्मचारियों को 4% डीए की जल्द मिलेगी सौगात,सीएम यादव जल्द करेंगे घोषणा
1/1/2024
शासकीय कर्मचारियों का मनचाही जगह पर होगा तबादला,वेतन विसंगति दूर करने पर भी सीएम का जोर
29/7/2024