Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

दतिया की जिस जमीन पर 'ब्राह्मण' के आंसू गिरे उस जमीन पर क्या 'कमल' खिलेगा यह एक बड़ा सवाल है जिसका जवाब जनता देगी

Jul 13, 2026 3 min read
दतिया की जिस जमीन पर 'ब्राह्मण' के आंसू गिरे उस जमीन पर क्या 'कमल' खिलेगा यह एक बड़ा सवाल है जिसका जवाब जनता देगी
ADVERTISEMENT
Font Size:

दतिया में जो भी हुआ वो किसी से छुपा नहीं है। पूर्व गृह मंत्री डाक्टर नरोत्तम मिश्रा ने चुनावी जमीन तैयार की और भाजपा ने आशुतोष तिवारी के नाम का ऐलान कर उस जमीन पर बुलडोजर चला दिया। सोमवार को नामांकन का आखिरी दिन था सभा सजी थी और उसी सभा में पूर्व गृह मंत्री को मंच पर संबोधन के लिए बुलाया गया। पूर्व गृह मंत्री ने पार्टी के प्रति पूरे समर्पण का भाव स्पष्ट कर दिया लेकिन उसी दौरान उनकी आंखे भीग गई गला भर गया और वो बस इतना कह पाए कि वो दतिया के घर-घर जाएंगे और हर घर में शीश नबाएंगे और आशुतोष तिवारी को जीत दिलाएंगे। पूर्व गृह मंत्री यही कह कर अपनी कुर्सी पर आकर बैठ गए। सीएम मोहन यादव और अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ढांढस बंधाते नजर आए लेकिन कुछ तस्वीरें ऐसी भी आई जो उनके आंसू पर मुस्कुरा कर जले में नमक छिड़कने का प्रयास कर रही थी। अब सवाल इस बात का उठता है कि जिस प्रकार से पूर्व गृह मंत्री अपनी भावनाओं को जनता के सामने रोक नहीं पाए और उनकी आंखें गीली गला भर आया। ऐसी स्थिति में उसी दतिया की जनता भाजपा द्वारा पूर्व गृह मंत्री से किए कुठाराघात को बर्दास्त कर पाएगी। जिस दतिया के एक-एक व्यक्ति को पूर्व गृह मंत्री नाम से जानते हैं उस दतिया में अब दतिया से बाहर वाले व्यक्ति को चुनना स्थानीय जनता के लिए आसान नहीं होगा। उसके साथ एक और बड़ी बात यह है कि जिन कार्यकर्ताओं के बल पर भाजपा चुनाव जीतने के दावे कर रही है उन्हीं कार्यकर्ताओं पर भाजपा की पुलिस ने आंसू गैस के गोले फेंके,लाठियां बरसाई और करीब 17 कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज हुई वो कार्यकर्ता इतनी जल्दी किस प्रकार से आशुतोष के पक्ष में वोट की अपील कर पाएंगे और उनके समर्थन में प्रचार कर पाएंगे। गौरतलब है कि पूर्व गृह मंत्री दतिया से तीन बार विधायक रहे और लगातार मंत्री रहे इस दौरान उन्होंने दतिया का जम कर विकास दिया। जिस क्षेत्र में तांगे दौड़ रहे थे उस क्षेत्र में अब हवाई जहाज उड़ती है। नरोत्तम मिश्रा ने जमीन से आसमान तक की उड़ान दतिया की भरवाई है जिसे स्थानीय जनता भूल नहीं सकती।

ADVERTISEMENT

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT