हाथ में कमल की टोकनी थाम कर छात्राओं ने किया कांग्रेस अध्यक्ष का स्वागत

मध्य प्रदेश कांग्रेस का संविधान सत्याग्रह अभियान चल रहा है। जिसके तहत कांग्रेस के नेता प्रदेश भर में अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। इस कार्यक्रम के दौरान एक अनोखा नजारा देखने को मिला जब भोपाल के पंचशील नगर स्थित बौद्ध बिहार में कांग्रेस का कार्यक्रम रखा गया था। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जैसे ही प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पहुंचे तो कुछ छात्राओं को कांग्रेस अध्यक्ष के स्वागत के लिए खड़ा किया गया था। जो छात्राएं वहां पर स्वागत में खड़ी थीं उनके हाथ में कमल की टोकनी थी। और उसी कमल की टोकनी में रखे फूल से छात्राएं कांग्रेस अध्यक्ष का स्वागत करती नजर आईं। कांग्रेस ने इस कार्यक्रम के दौरान बीजेपी पर जमकर प्रहार किया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भाजपा हमेशा संविधान और बाबा साहब का अपमान करती आई है। आज भी भाजपा के लोग संविधान को नहीं मानते। और अगर संविधान और बाबा साहब को भाजपा के नेता मानते तो ग्वालियर हाई कोर्ट की खंडपीठ में बाबा साहब भीमराव अंबेकय की प्रतिमा जरुर स्थापित करवाते। कार्यक्रम के दौरान एक और मामला सामने आया। दरअसल कांग्रेस नेताओं ने कहा था कि दलितों के घर पर भोजन करेंगे जबकि कांग्रेस के नेताओं ने भगवान बुद्ध के मंदिर में खाना खाया और खाना भी कायस्थ समाज की ओर से बनवाया गया था। मामले में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राजपाल सिंह सिसोदिया ने निशाना साधते हुए कहा कि अगर घोषणा की थी तो दलितों को अपने घर पर बुला कर खाना खिलाते। सिर्फ ढोग करने से कुछ नहीं होता है।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?आंगनबाड़ी में होगी बंपर भर्तियां,डिजिटली होगी पूरी प्रक्रिया ऑफलाइन आवेदन नहीं होंगे स्वीकार
बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा ने आपातकाल के 50 वर्ष पूरा होने पर कांग्रेस के ऊपर बोला हमला,आर्टिकल में खोला काला चिट्ठा
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

नए साल में शासकीय कर्मचारियों को सीएम मोहन यादव की सौगात,पहली तारीख को मिलेगा वेतन
30/12/2023
शासकीय कर्मचारियों को 4% डीए की जल्द मिलेगी सौगात,सीएम यादव जल्द करेंगे घोषणा
1/1/2024
शासकीय कर्मचारियों का मनचाही जगह पर होगा तबादला,वेतन विसंगति दूर करने पर भी सीएम का जोर
29/7/2024