Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

आंगनबाड़ी में होगी बंपर भर्तियां,डिजिटली होगी पूरी प्रक्रिया ऑफलाइन आवेदन नहीं होंगे स्वीकार

Jun 23, 2025 2 min read
आंगनबाड़ी में होगी बंपर भर्तियां,डिजिटली होगी पूरी प्रक्रिया ऑफलाइन आवेदन नहीं होंगे स्वीकार
ADVERTISEMENT
Font Size:

महिला एवं बाल विकास मंत्री  निर्मला भूरिया ने कहा है कि मध्यप्रदेश में पहली बार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं की भर्ती पूर्णतः डिजिटल और पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश भर में कुल 19,504 रिक्त पदों की पूर्ति हेतु विज्ञापन जारी कर दिया गया है। निर्मला भूरिया ने बताया कि यह भर्ती प्रक्रिया प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के डिजिटल इंडिया मिशन और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पारदर्शी शासन प्रणाली की भावना को साकार करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। इस प्रक्रिया में इच्छुक महिलाएं MP Online के चयन पोर्टल (https://chayan.mponline.gov.in) पर अपना आवेदन कर सकेंगी।उन्होंने स्पष्ट किया कि आवेदनकर्ता अपने दस्तावेज भी इसी पोर्टल पर अपलोड करेंगे तथा चयन की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन एवं योग्यता आधारित होगी। इस पहल से शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र की योग्य महिलाओं को समान अवसर मिलेगा और चयन में किसी प्रकार की भेदभाव या अपारदर्शिता नहीं होगी।उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थियों को चाहिए कि वो 4 जुलाई 2025 तक पोर्टल पर अपना आवेदन ऑनलाइन प्रस्तुत कर सकते है। इस बार विभागीय कार्यालयों में ऑफलाइन या व्यक्तिगत रूप से कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

ADVERTISEMENT

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT