Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

भाजपा विधायक प्रियंका पैची ने लगाई गुहार,मानसिक रुप से प्रताड़ित कर रहे एसपी अपनी मर्जी से करते हैं तबादले

Jun 23, 2025 2 min read
भाजपा विधायक प्रियंका पैची ने लगाई गुहार,मानसिक रुप से प्रताड़ित कर रहे एसपी अपनी मर्जी से करते हैं तबादले
ADVERTISEMENT
Font Size:

भारतीय जनता पार्टी की सरकार हो अथवा संगठन सभी जगहों पर सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। पार्टी की विधायक ही प्रशासन से तंग आ चुकी हैं और अब उन्होने परेशान होकर सीएम और संगठन को पत्र लिख कर पूरे मामले की शिकायत की है। मामला चाचौड़ा विधानसभा की भाजपा विधायक प्रियंका पैची का है। उन्होने अपने शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि गुना एसपी अंकित सोनी द्वारा उन्हे मानसिक रुप से परेशान किया जा रहा है। दरअसल उन्होने 29 मई को सीएम और संगठन को पत्र लिखा था जो अब सामने आया है। विधायक ने अपने पत्र में लिखा है कि चाचौड़ा क्षेत्र के थानों के प्रभारी मंत्री या विधायक की सलाह के बिना तबादले किए जा रहे हैं। रोज नई कहानी गढ़ कर सिर्फ महिला विधायक होने के नाते उन्हे परेशान किया जा रहा है। विधायक ने पत्र में यह भी लिखा है कि उन्होने इस बात की फोन के माध्यम से ग्वालियर आईजी को भी जानकारी दी है लेकिन नतीजा सिफर ही रहा है। भाजपा विधायक ने यह भी कहा कि प्रतिनिधि होने के नाते बात रखना उनका अधिकार है जिसे उन्होने सीएम और संगठन के सामने रख दिया है। दरअसल यह पहला मामला नहीं है जब भाजपा के किसी विधायक ने इस प्रकार की शिकायत की है। तबादलों के दौरान कई मंत्रियों ने भी इस बात की शिकायत थी जिसमें उन्होने आरोप लगाया था कि अधिकारी अपने मन से तबादले कर रहे हैं उनकी सुन भी नहीं रहे हैं। अब सवाल इस बात का उठता है कि जन प्रतिनिधियों की अधिकारी नहीं सुन रहे हैं तो आम लोगों की क्या सुनेंगे।

ADVERTISEMENT

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT
भाजपा विधायक प्रियंका पैची ने लगाई गुहार,मानसिक रुप से प्रताड़ित कर रहे एसपी अपनी मर्जी से करते हैं तबादले | मुखबिर MP