भोपाल की विरासत को आधुनिकता से सुसज्जित करेगी सरकार हर दरवाजे पर दिखेगी संस्कृति

मप्र सरकार भोपाल की विरासत को लेकर एक बार फिर पुरानी प्रथा में लौटने जा रही है। सीएम हाउस के समत्व भवन में आयोजित सम्मान समारोह में सीएम यादव ने कहा कि महापुरूषों के नाम पर विभिन्न मार्गों पर 9 भव्य द्वार बनेंगे।समत्व भवन में विधायक रामेश्वर शर्मा और हुजूर विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों द्वारा आयोजित अभिनंदन समारोह में सीएम यादव ने ये बातें कही। राजधानी में निर्मित होने वाले भव्य द्वार विभिन्न महापुरूषों और उनकी विरासत को प्रस्तुत करेंगे।विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि अब राजा भोज के शहर भोपाल में प्रवेश करते ही लोगों को सांस्कृतिक वैभव के दर्शन होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोज-नर्मदा द्वार का पहले भूमिपूजन किया अब दो वर्ष पूर्ण होने पर 13 दिसम्बर को विक्रमादित्य द्वार का भूमिपूजन करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में अब भोपाल से मुम्बई, दिल्ली, बेंगलुरू और अन्य शहरों के लिए विमान सेवाएं प्रारंभ हो गई हैं। उन्होंने कहा कि हुजूर विधानसभा क्षेत्र में निर्मित होने वाले भव्य द्वारों का स्वरूप अलग-अलग होगा। सभी में भारतीय संस्कृति की अद्भुत झलक दिखाई देगी। समारोह में राहुल कोठारी, तीरथदास सिन्हा सहित जनप्रतिनिधि मौजूद थे।मुख्यमंत्री डॉ. यादव का सरकार के 2 साल पूर्ण होने के अवसर पर हुजूर विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों ने गजमाला पहनाकर अभिनंदन किया।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?इतिहास में सबसे कमजोर विपक्ष सरकार के आगे बेबस सिर्फ 'मदारी' का खेल दिखा कर ध्यान खींचने की कोशिश
'ब्राह्मणों' की 'लाड़ली' बेटियों से भेदभाव पर उतारु प्रदेश की सरकार संतोष वर्मा पर फैसला लेने में अब तक रही नाकाम
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

हर पंचायत में वालेंटियर तैनात करेगी सरकार,फसलों का मुआबजा पटवारी नहीं वालेंटियर करेगा तय,भाजपा का वोट बैंक होगा मजबूत
6/8/2024
पंचायत सचिवों के लिए बड़ी खबर,अब अन्य जिलों में भी मिलेगी स्वजनों को अनुकंपा नियुक्ति,नियम में होगा संशोधन
22/5/2024
4% डीए देने का ऐलान,शासकीय कर्मचारियों को मिला तोहफा,चार फीसदी बढ़ा डीए,सीएम यादव ने की घोषणा
28/10/2024