शासकीय कर्मचारियों को आठ महीने का एरियर तीन महीने में देगी सरकार,राशि हुई जारी

प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों-अधिकारियों का मंहगाई भत्ता 42 से बढ़ाकर 46 प्रतिशत करने के बाद आठ माह का एरियर देना भी सरकार ने शुरु कर दिया है| जुलाई और अगस्त की किस्त वित्त विभाग सभी विभागों को उपलब्ध करा दी है| इसका भुगतान रक्षाबंधन से पहले हो जाएगा| आठ महा के एरियर से साढे सात लाख नियमित और अन्य श्रेणी के कर्मचारियों को 52 हजार रुपये तक का लाभ होगा| प्रदेश सरकार ने एक जुलाई 2023 से कर्मचारियों का मंहगाई भत्ता 42 से 46 प्रतिशत करने का निर्णय लिया था| इसका भुगतान अप्रैल 2024 से किया गया| जुलाई 2023 से फरवरी 2024 तक के मंहगाई भत्ते के अंतर की राशि के लिए वित्त विभाग ने दूसरी किस्त की राशि भी जारी कर दी है| तीसरी किस्त सितंबर में दी जाएगी| तीनों किस्तों को मिला कर कर्मचारियों को सात हजार से लेकर 52 हजार रुपये तक का लाभ होगा| चार प्रतिशत मंहगाई भत्ता बढ़ाने से कर्मचारियों को प्रतिमाह न्यूनतम नौ सौ रुपये से लेकर साढ़े छह हजार रुपये तक का लाभ हुआ है| इस प्रकार देखा जाए तो न्यूनतम सात हजार रुपये से लेकर अधिकतम 52 हजार रुपये से अधिक तक कर्मचारियों को मिलेगी|
Reader Reactions
What is your reaction to this story?अध्यक्ष बनने के लिए रामेश्वर शर्मा ने लगाया एड़ी-चोटी का बल,दिल्ली से लेकर भोपाल तक नेताओं से मुलाकात कर की खुद के लिए लॉविंग
रीवा के लिए ट्रेन की सौगात,सीएम यादव ने हरी झंडी दिखा कर किया रवाना,सबनानी के प्रयास से मिली ट्रेन
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

अधिकारियों कर्मचारियों को डीए देने से पहले रिटायरमेंट के बाद राहत देने के मूड में मोहन सरकार
4/2/2024
सीएम मोहन यादव ने शासकीय सेवकों के डीए की मंगाई फाइल,मिल सकती है खुशखबरी
9/3/2024
प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों को अचार संहिता लगने से पहले मिलेगा डीए,सरकार ने बनाई कार्ययोजना
1/3/2024